Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kajol की बहन Tanishaa Mukerji ने गुपचुप कर ली शादी? इस Photo ने मचाई हलचल

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं.

Kajol की बहन Tanishaa Mukerji ने गुपचुप कर ली शादी? इस Photo ने मचाई हलचल

तनीषा मुखर्जी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में उनका एक ऐसा ही पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. इस पोस्ट में तनीषा की लेटेस्ट फोटो देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं और सवाल पूछते दिख रहे हैं क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी (Marriage) कर ली है? हालांकि, एक्ट्रेस ने सोशल अकाउंट पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है.

बिछिया वाली फोटो

दरअसल, तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो वैकेशन के दौरन ली गई हैं. इन फोटोज में तनीषा की पहली तस्वीर पैरों की है, जिसमें रेत लगी हुई है और आगे तनीषा ने बीच लुक वाली सेल्फी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में से तनीषा के रेत से सने पैरों वाली फोटो ने हलचल मचा दी है. लोगों को लग रहा है कि उन्होंने पैर की उंगलियों में बिछिया पहन रखी है. बता दें कि देश के कई हिस्सों में माना जाता है कि बिछिया यानी टो-रिंग सुहागिनें पहनती हैं... बस फिर क्या था लोग तनीषा से कमेंट बॉक्स में पूछते दिखे कि क्या उन्होंने सीक्रेटली शादी रचा ली है? 

ये भी पढ़ें- Hema Malini ने मां की याद में शेयर की Unseen Photos, सासू मां के साथ दिखे धर्मेंद्र

 

 

खुद बनाया टॉप

बता दें कि खुद तनीषा ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और जहां तक बिछिया की बात है तो कई लोग इसे स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर भी पहनते हैं. तनीषा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं. उनकी तस्वीरें देखकर मालूम होता है कि वो अकेले ही वैकेशन पर निकली हैं. तनीषा ने बताया है कि तस्वीर में उन्होंने जो crochet top पहन रखा है वो उन्होंने खुद बनाया है. तनीषा ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान क्रोशै से टॉप बनाना सीखा था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement