Advertisement

Mothersday2022: Kajal Agarwal पर कविता कॉपी करने का आरोप, शिकायत के बाद दिया क्रेडिट

काजल अग्रवाल ने Mother's Day पर अपने इंस्टा पर 'Dear Mom' कविता को शेयर किया. इस पोस्ट को लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं.

Mothersday2022: Kajal Agarwal पर कविता कॉपी करने का आरोप, शिकायत के बाद दिया क्रेडिट

काजल अग्रवाल

Add DNA as a Preferred Source

डीूएनए हिंदी: मदर्स डे (Mothers Day) के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी मां या फिर अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर की. कुछ ही दिन पहले मां बनीं साउथ फिल्म स्टार काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal) ने भी एक पोस्ट शेयर कर खूबसूरत कविता साझा की पर उन्हें जल्द ही इसे लेकर आलोचाओं का सामना करना पड़ा. काजल पर एक कविता को कॉपी करने का आरोप लगाया गया है. 

दरअसल बीते दिन मदर्स डे के मौके पर काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'डियर मॉम' (Dear Mom) नाम की एक कविता शेयर की. इस कविता को काजल ने नहीं लिखा था पर उन्होंने कविता लिखने वाले शख्स को क्रेडिट भी नहीं दिया.फिर क्या था जल्द ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और एक्ट्रेस की आलोचना शुरू हो गई. एक इंस्टाग्राम यूजर सारा ने अपनी मां के लिए लिखी गई कविता और कैप्शन को कॉपी करने का आरोप लगाया है. सारा ने इंस्टाग्राम के जरिए अभिनेत्री के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज कराई. हालांकि बाद में काजल ने अपने पोस्ट को एडिट कर कविता का श्रेय राइटर को दे दिया और अपने कमेंट्स को बंद कर दिया.  

काजल ने मदर्स डे पर अपनी मां सुमन अग्रवाल के लिए पोस्ट शेयर किया था और कैप्शन में जिन लाइनों को लिखा था वो सारा नाम की एक राइटर की थी. काजल के सारा को क्रेडिट ना देने पर यूजर काफी भड़क गए. एक्ट्रेस के पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए सारा ने स्क्रीनशॉट पोस्ट कर लिखा कि काजल अग्रवाल ने माय डियर मम कविता की ओरिजिनल कॉपी शेयर की है. इसके साथ मेरा ही कैप्शन कुछ शब्दों को बदलकर शेयर किया है. किसी के पास अगर समय हो तो उन्हें मुझे क्रेडिट देने के लिए उन्हें कहे. उम्मीद है कि ये एक गलतफहमी ही है. 

बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी की थी. 19 अप्रैल को दोनों ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है. मदर्स डे के मौके पर काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील किचलू की पहली झलक शेयर की है जिसको उनके फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें : Sonam Kapoor ने एनिवर्सरी पर पति आनंद को किया विश, शेयर की रोमांटिक फोटोज

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement