Advertisement

Good News: मां बन गईं एक्ट्रेस Kajal Aggarwal, बेटे को दिया जन्म

Kajal Aggarwal ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. ये खुशखबरी सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं.

Latest News
Good News: मां बन गईं एक्ट्रेस Kajal Aggarwal, बेटे को दिया जन्म

काजल अग्रवाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और उनके पति गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के घर खुशखबरी आई है. हाल ही में काजल मां बनी हैं और उन्होंने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं. कई सेलेब्रिटीज ने भी काजल अग्रवाल के घर आई इस खुशी के लिए उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं. ये काजल और गौतम का पहला बेबी है और इनके बेटे की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेकरार हैं.

फैंस दे रहे बधाई

काजल ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब इंजॉय किया था. वो इस दौरान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रही थीं और जमकर मैटर्निटी फोटोशूट करवाती नजर आई थीं. वहीं, हाल ही में विरल भयानी ने इस खबर की पुष्टि की है कि काजल और गौतम के घर नन्हा मेहमान आया है. हालांकि, अभी तक इस स्टार किड की पहली झलक सामने आनी बाकी है. वहीं, विरल के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. सभी उन्हें जिंदगी के इस खूबसूरत पल के लिए बधाइयां देते दिखाई दे रहे हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- Kajal Aggarwal का प्रेग्नेंसी फोटो शूट वायरल, फैन्स को पसंद आया स्टाइलिश लुक

ये भी पढ़ें- लंबे इंतजार के बाद Shahrukh Khan- राजकुमार हिरानी की फिल्म का मजेदार ऐलान, जानें- कब होगी रिलीज? 

2020 में हुई थी शादी

बता दें कि काजल अग्रवाल ने लंबे समय तक गौतम किचलू को डेट करने के बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी. ये शादी बेहद सिंपल तरीके से हुई थी और इसमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement