Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kaccha Badam के असली सिंगर को जानते हैं आप? जानिए मूंगफली बेचने वाले भुबन की कहानी

Bhuban Badyakar के गाने Kacha Badam पर कई लोग इंस्टाग्राम रील वीडियोज बनते दिखाई दे रहे हैं. इस कैची गाने ने Bhuban को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है.

Latest News
Kaccha Badam के असली सिंगर को जानते हैं आप? जानिए मूंगफली बेचने वाले भुबन की कहानी

कच्चा बादाम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक हर जगह एक गाना छाया हुआ है जिसके बोल भले ही सभी को समझ में ना रहे हों लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने के दीवाने हुए जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं यूट्यूब वीडियोज से लेकर इंस्टा रील तक ट्रेंडिंग गाने 'काचा बादाम' की. इस गाने के असली सिंगर के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. 'काचा बादाम' (Kacha Badam Song) को ओरिजनली गाया है एक मूंगफली बेचने वाले शख्स ने जिनका नाम है भुबन बादायकर (Bhuban Badyakar). भुबन ने जब इस गाने को गाया था तब उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था कि आने वाले वक्त में वो क्या कमाल करने वाले हैं.

एक वीडियो ने बनाया सेंसेशन

पश्चिम बंगाल के एक गांव Kuraljuri के रहने वाले भुबन बादायकर गलियों में घूम-घूम कर मूंगफली बेचते हैं. मूंगफली को पश्चिम बंगाल में बादाम कहा जाता है. इस दौरान ज्यादा- ज्यादा बादाम के लिए उन्हें लोगों की अटेंशन लेने की जरूरत पड़ी तो उन्होंने नई तरकीब निकाली और गाना गाकर मूंगफली बेचने लगे. इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे और इसे कंपोज भी खुद ही किया. भुबन बादायकर की तरकीब कमाल कर गई. सिर्फ गलियों ही नहीं बल्कि वो देश भर में मशहूर हो गए.

 

 

ये भी पढ़ें- MS Dhoni Web Series Atharva का धमाकेदार टीजर रिलीज, राक्षसों से युद्ध करते दिखे माही

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने बेच दिया बच्चन परिवार का पहला घर, दिल्ली में था करोड़ों का Sopaan

तीन बच्चों को पालते हैं भुबन

भुबन बादायकर 'कच्चा बादाम' के बाद  इंटरनेट सेंशन बन गए हैं और उन्होंने इस गाने का रीमिक्स वर्जन भी गाया है और इस गाने में एपीयरेंस भी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भुबन के तीन बच्चे हैं जिन्हें पालने के लिए वो गांव से दूर -दूर जाकर मूंगफली बेचते हैं और दिन में करीब 3-4kg मूंगफली बेचकर 200-250 रुपए कमा लेते हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement