एंटरटेनमेंट
June 2026 Movies: जून 2026 बॉक्स ऑफिस पर 1,470 करोड़ रुपये के दांव के साथ सात बड़ी फिल्मों के रिलीज का गवाह बनेगा, जिनमें 'बंदर' और 'जन नायकन' जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्में शामिल हैं.
June 2026 Theatre Releases: साल 2026 का छठा महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर सात बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ के सुपरस्टार्स तक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.
राम चरण और जाह्नवी कपूर की यह पैन-इंडिया स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, जिससे बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है.
वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की यह रोमांटिक-कॉमेडी 55 करोड़ के बजट में तैयार हुई है, जो अपनी फ्रेश केमिस्ट्री से युवाओं को लुभाने के लिए तैयार है.
अनुराग कश्यप निर्देशित इस 120 करोड़ की क्राइम-ड्रामा में बॉबी देओल का इंटेंस अवतार देखने को मिलेगा, जिसकी बी-टाउन में काफी चर्चा है.
विक्रम भट्ट की यह हॉरर फिल्म 2011 की हिट फ्रेंचाइजी का सीक्वल है, जिसमें महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं.
मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा और मधु शाह अभिनीत यह पीरियोडिक थ्रिलर चिनमय मंडलेकर के निर्देशन में बनी है.
इम्तियाज अली शाह निर्देशित इस रोमांटिक-ड्रामा में दिलजीत दोसांझ, शारवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे.
सच्ची घटनाओं पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, जिसे मनोज तापड़िया ने निर्देशित किया है.
95 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना के साथ आधुनिक रिश्तों की कहानी पेश करेगी.
थलपति विजय के जन्मदिन पर रिलीज होने वाली यह 500 करोड़ की मेगा-बजट पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म साल के कई रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है.
इस 250 करोड़ की एक्शन-कॉमेडी में लगभग 30 कलाकार एक साथ दिखेंगे. अक्षय कुमार का कॉमिक अंदाज इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से