Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Johnny Depp के फैंस ने एंबर हर्ड पर साधा निशाना, बोले- नकली आंसू बहा रही है एक्ट्रेस

हॉलिवुड सुपरस्टार जॉनी डेप और एंबर हर्ड के तलाक का केस खबरों में बना हुआ है. दोनों के फैंस भी अब सोशल मीडिया पर भिड़ने लगे हैं.

Johnny Depp के फैंस ने एंबर हर्ड पर साधा निशाना, बोले- नकली आंसू बहा रही है एक्ट्रेस

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हॉलिवुड सुपरस्टार जॉनी डेप (Johnny Depp) और एंबर हर्ड (Amber Heard) का मानहानि केस इस समय काफी सुर्खियों बटोर रहा है. इस केस में दोनों की तरफ से सनसनीखेज खुलासे और दावे किए जा रहे हैं. एंबर हर्ड ने दावा किया कि जॉनी डेप ने उनके साथ बुरी तरह यौन हिंसा और मारपीट की थी पर जॉनी के फैन्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि कोर्ट में एंबर हर्ड नाटक कर रही हैं और उन्होंने जो अपना बयान दिया है वो एक फिल्म से चुराए हुए डायलॉग्स हैं. 

जॉनी डेप के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर एंबर हर्ड को खरी खोटी सुना रहे हैं. यही नहीं ट्विटर पर #JusticeForJohnnyDepp भी ट्रेंड करने लगा है. फैंस का कहना है कि एंबर बस नाटक कर रही हैं. कोर्ट में रोते हुए एंबर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एंबर ने रोते हुए अपने बयान में कहा था कि जॉनी डेप ने शादी के कुछ दिनों बाद ही मारपीट और यौन हिंसा शुरू कर दी थी. एंबर ने ये भी दावा किया था कि जॉनी ने उनकी योनि में उंगलियां और शराब की बोतल घुसा दी थी. एंबर के मुताबिक जॉनी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार नशे की हालत में मारपीट की.

जॉनी के फैंस ने एक दावे में कहा है कि एंबर ने 1999 में आई फिल्म से एक-एक लाइन चुराई है और एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि उन्होंने पूरी तरह फिल्म का डायलॉग चुराया है. हालांकि फेक्ट चेकिंग रिपोर्ट में दावा किया गया कि एंबर हर्ड के कोर्ट में दिए बयान का किसी फिल्म से कोई वास्ता नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Amber के वकील ने Johnny के बॉडीगार्ड से पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुन बदला कोर्टरूम का माहौल

जॉनी अपने उपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते आए हैं. उन्होंने बताया कि एंबर उनके साथ हिंसक हो जाया करती थीं. फैंस भी अब उनके सपोर्ट में आ गए हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ‘एक्वामैन’ (Aquaman) के निर्माता पीटर सफ्रान (Peter Safran) से एंबर हर्ड को ‘फैंटास्टिक बीस्ट फ्रैंचाइजी’ (Fantastic Beasts Franchise) से हटाने के लिए भी सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया था.

ये भी पढ़ें: Johnny Depp ने फाड़ दिए थे Amber Heard के कपड़े, प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई थी चोट!

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement