Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Jayeshbhai Jordaar Trailer: कॉमेडी अंदाज में बड़ा मैसेज दे गए रणवीर सिंह, हर एक सीन में किया धमाका

रणवीर सिंह की फिल्म Jayeshbhai Jordaar का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Latest News
Jayeshbhai Jordaar Trailer: कॉमेडी अंदाज में बड़ा मैसेज दे गए रणवीर सिंह, हर एक सीन में किया धमाका

Jayeshbhai Jordaar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज को लिए तैयार हैं तो कईयों की शूटिंग चल रही है. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar Trailer) सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म में रणवीर सिंह कॉमेडी के जरिए एक बेहद गंभीर मुद्दे पर बात करते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में रणवीर एक गुजराती पिता का किरदार निभा रहे हैं और अपने परिवार को एक कुप्रथा से बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं.

कॉमेडी के बहाने उठाया गंभीर मुद्दा

रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' एक कन्या भ्रूण हत्या के मुद्दे पर बात करती है लेकिन इस फिल्म का मिजाज काफी अलग है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह एक पिछड़े समाज की कुप्रथा से लड़ रहे हैं और अपने अजन्मे बच्चे को गर्भ में हत्या से बचा रहे हैं. फिल्म में रणवीर की एक बेटी भी है और उनके पिता के किरदार में दिख रहे हैं बोमन इरानी. वहीं, मां के रोल में रत्ना पाठक शाह ने भी शानदार काम किया है. इसके अलावा रणवीर की पत्नी के किरदार में दिख रही हैं एक्ट्रेस शालिनी पांडे यहां देखें रिलीज हुआ Jayeshbhai Jordaar का धमाकेदार ट्रेलर-

 

 

ये भी पढ़ें- RRR ने तोड़ा 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड, KGF-2 भी नहीं रोक सकी

ये भी पढ़ें- DNA Exclusive: रिस्क लेने से नहीं डरते रणवीर सिंह, बताया नए डायरेक्टर संग क्यों साइन की Jayeshbhai Jordaar?

कब होगी रिलीज?

बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के बाद अब रणवीर सिंह एक बार फिर से गुजराती छोकरे के किरदार में नजर आ रहे हैं. 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है और वो ही स फिल्म के राइटर भी हैं. वहीं, अब देखना होगा की रणवीर सिंह की ये फिल्म रिलीज के बाद फैंस को कितना इंप्रेस कर पाती है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement