Advertisement

Avatar The Way Of Water Trailer: एक बार फिर पेंडोरा पर हुआ हमला, बहादुरी से लड़ेगा ये परिवार

James Cameron की फिल्म Avatar 2 के ट्रेलर में कई खास बातें नजर आई हैं जो फैंस को इंप्रेस कर रही हैं.

Latest News
Avatar The Way Of Water Trailer: एक बार फिर पेंडोरा पर हुआ हमला, बहादुरी से लड़ेगा ये परिवार

अवतार 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्मों के बीच हॉलीवुड की बड़ी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. 'स्पाइडर मैन' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के बाद अब जेम्स कैमरून (James Cameron) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार 2' (Avatar 2) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. हाल ही में लंबे इंतजार के बाद 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का ट्रेलर (Avatar: The Way Of Water Trailer) रिलीज हो गया है और इस ट्रेलर में फिल्म के शानदार झलक देखने को मिली है. पेंडोरा की नीली दुनिया अब और भी खूबसूरत हो गई है. इसका पहला फुटेज 27 अप्रैल को लास वेगास में सिनेमाकॉन में दिखाया गया था.

शानदार है ट्रेलर

'अवतार 2' के ट्रेलर में पेंडोरा की हैरान कर देने वाली खूबसूरत दुनिया की झलक दिखाई दे रही है. जैसा की इस पार्ट का नाम है इस फिल्म में पेंडोरा की दुनिया और पानी का खास कनेक्शन दिखाया जाएगा. ट्रेलर में सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना के किरदारों को थोड़ा और स्ट्रॉग और रिफाइन किया गया है. पूरे ट्रेलर में समुद्र का नीलापन छाया हुआ है. ट्रेलर में आप जेक को कहते हुए सुन सकते हैं- 'हम जहां भी जाते हैं, यह परिवार ही हमारा किला है'. यहां देखें 'अवतार 2' का ट्रेलर-

ये भी पढ़ें- Avatar 2 के लीक टीजर पर मचा बवाल, वीडियो देख लोग बोले- अभी ये हाल तो रिलीज के बाद क्या होगा?

जेम्स ने कही ये बात

जेम्स कैमरून ने फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज करते हुए कहा- 'पहले अवतार के साथ, हम बड़े पर्दे की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. नई 'अवतार' फिल्मों के साथ, हम उन सीमाओं को और भी आगे ले जा रहे हैं. हम विजुअल इफेक्ट में रियलिटी के ज्यादा करीब जा रहे हैं'.

ये भी पढ़ें- गोविंदा को ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्म Avatar? बताया- मेरी एक बात पर भड़क गए थे James Cameron

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement