Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: ITBP कॉन्सटेबल ने Bappi Lahiri को याद कर गाया गाना, आंखों में आ गए आंसू

बप्पी लहरी ने 16 फरवरी को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांसे लीं. बेटे ने अमेरिका से पहुंचकर 17 फरवरी को दी मुखाग्नि.

VIDEO: ITBP कॉन्सटेबल ने Bappi Lahiri को याद कर गाया गाना, आंखों में आ गए आंसू

Bappi lahiri ITBP tribute

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bappi Lahiri के निधन के बाद से लोग सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग अंदाज में याद कर रहे हैं. इसी बीच ITBP की शेयर की गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हिट रही है. इस वीडियो में ITBP Constable Sovan Banerjee गाकर बप्पी दा को श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं. बनर्जी ने केवल गाया ही नहीं बल्कि गाते-गाते वो इमोशनल होते भी नजर आए.

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से हुआ निधन

मिली जानकारी के मुताबिक, लहरी करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि बीते सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. इसके बाद मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें फिर अस्पताल लाया गया. हालांकि बीती रात (15 फरवरी) ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) के चलते उनका निधन हो गया.

क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया?
बता दें कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) सबसे सामान्य नींद विकारों में से एक है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें सोते समय आपकी सांस कुछ देर के लिए रुक जाती है. इस दौरान शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, सांस टूटने से आंख खुलती है और उठते ही तेजी से हांफने लगती हैं.

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के लक्षण

  • दिन में अधिक नींद आना
  • जोर से खर्राटे लेना
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • हांफने या घुटन के साथ अचानक जागना
  • शुष्क मुंह या गले में खराश के साथ जागना
  • सुबह उठते ही सिरदर्द होना
  • दिन के दौरान ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना
  • मनोदशा में बदलाव जैसे चिड़चिड़ापन आदि इसके लक्षण हो सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें:

1- Disco King: पांच पीढ़ियों की आवाज थे बप्पी दा, मिथुन चक्रवर्ती के लिए कही थी यह खास बात

2- सिर्फ सोना ही नहीं Bappi Lahiri को गाड़ियों का भी था शौक, जानिए कितने करोड़ थी नेटवर्थ

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement