Advertisement

Isha Koppikar ने कास्टिंग काउच की घटना पर किया था खुलासा, मशहूर एक्टर ने कह डाली ऐसी बात

Isha Koppikar ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक कास्टिंग काउच की घटना ने उन्हें तोड़कर रख दिया था.

Latest News
Isha Koppikar ने कास्टिंग काउच की घटना पर किया था खुलासा, मशहूर एक्टर ने कह डाली ऐसी बात

ईशा कोप्पिकर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) को कई फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए पहचाना जाता है. वहीं, फैंस के बीच वो 'खल्लास गर्ल' के नाम से भी मशहूर हैं. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में ईशा कोप्पिकर के धमाकेदार कमबैक को लेकर दावे किए जा रहे हैं. ईशा आज भले ही बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं लेकिन एक्टिंग करियर का शुरुआती दौर उनके लिए किसी फाइट से कम नहीं था. उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं और उसी दौरान ईशा के साथ एक भयावह कास्टिंग काउच (Casting Couch) की घटना भी हुई थी जिसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था.

एक्टर ने कही थी ऐसी बात

ईशा कोप्पिकर भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि एक जाने-माने एक्टर ने उनसे बिना उनके स्टाफ के अकेले में मिलने की बात कही थी. ईशा ने उस एक्टर ने खुद को मजबूत साबित करते हुए इस एक्टर को फौरन साफ मना कर दिया था. हालांकि, उस घटना ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था. ईशा कोप्पिकर ने कहा था- 'मैं पूरी तरह से टूट गई थी. क्योंकि, मुझे लगता था कि आपका काम और आपके लुक्स यहां मायने रखते हैं. लेकिन नहीं… यहां मायने रखता है कि आप एक अभिनेता की गुड बुक्स में हैं या नहीं और अभिनेता की गुड बुक्स का यही मतलब है.

ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की Jersey रिलीज होते ही हुई हिट? जानें- कैसे KGF 2 को दी कड़ी टक्कर?

ये भी पढ़ें-  मशहूर सिंगर Ankit Tiwari ने दिल्ली के फाइव स्टार होटल पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- बेटी को रातभर भूखा रखा

आइने में खुद को करना है फेस

ईशा आगे कहती हैं कि 'मुझे लगता है कि हम सबकी अपनी प्राथमिकताएं होती हैं और मेरे लिए मेरी प्राथमिकता मेरी जिंदगी है, जो मेरे काम से बड़ी है. आखिरी में यह मेरी अंतरात्मा है. मुझे आइने में खुद को फेस करना है और अच्छा महसूस करना है'. बता दें कि ईशा आखिरी बार तमिल और हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘दहनम’ में नजर आई थीं. वहीं, अब एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट से वो फिर से कमबैक करने वाली हैं. इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स सामने आनी अभी बाकी हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement