Advertisement

IPL 2022: केकेआर की जीत में काम आईं नन्हे अबराम की दुआएं, PHOTOS में देखें कैसे खुशी से झूमीं सुहाना

केकेआर के मैच से सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम और अनन्या पांडे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Latest News
IPL 2022: केकेआर की जीत में काम आईं नन्हे अबराम की दुआएं, PHOTOS में देखें कैसे खुशी से झूमीं सुहाना

Aryan Khan, Suhana Khan, Abram

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए IPL मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात देदी थी. वहीं, इस बीच क्रिकेट मैदान में गेम लाइव देखने के लिए शाहरुख खान के बच्चे अबराम (Abram), सुहाना खान (Suhana Khan), आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ सुहाना की दोस्त अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी पहुंची थीं. मैदान पर हर छक्के- चौके की बरसात पर ये चारों जमकर चीयर करते दिखाई दे रहे थे. एक वक्त ऐस भी जब केकेआर सपोर्टर्स टेंशन में आ गए थे उस दौरान अबराम अपन नन्हे हाथों से प्रार्थना करने में जुटे थे. हाल ही में उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

वायरल हुईं फोटोज

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में मैच के अलग-अलग दौर में आर्यन, सुहाना, अनन्या और अबराम के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. इन फोटोज मे ये चारों कभी केकेआर के छक्के-चौकों पर खुश होते दिख रहे हैं तो कभी मुश्किल में फंसी टीम को देखकर टेंशन में. इस दौरान अबराम अपने नन्ही उंगलियों को क्रॉस करके प्रार्थना भी करते दिखे. मालूम होता है कि केकेआर की जीत में अबराम की दुआओं की मदद भी मिली है. वहीं, आखिर में चारों KKR की जीत पर खुशी से उछलते भी दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहीं आर्यन, सुहाना, अनन्या और अबराम की तस्वीरें-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abram khan (@abramsrk)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abram khan (@abramsrk)

 

ये भी पढ़ें-  Ajay Devgn Birthday: प्राइवेट जेट से विदेश में आलीशान बंगले तक, जानिए बॉलीवुड 'हीरो' के महंगे शौक 

ये भी पढ़ें- चाचा की दिमागी हालत पर Ranbir Kapoor ने बोला था ये झूठ? अब जाकर रणधीर ने तोड़ी चुप्पी 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ame Surati (@ame_surati)

 

स्टार किड्स की फिल्मी तैयारी

बता दें कि जहां एक तरफ अनन्या, फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं वहीं, दूसरी तरफ सुहाना भी बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन कैमरे के पीछे का काम संभालना चाहते हैं. अब देखना होगा कि आने वाली ये जेनेरेशन बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्या कुछ धमाल करने वाली है. वैसे सोशल मीडिया पर तो ये स्टार किड्स अभी से ही सुपरस्टार बन गए हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement