Advertisement

India's Got Talent के सेट पर हादसा? आग की लपटों में फंसे कंटेस्टेंट को बचाने दौड़े Badshah

India's Got Talent के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो सामने आया जिसमें सेट पर आग लगती दिखाई दे रही है.

India's Got Talent के सेट पर हादसा? आग की लपटों में फंसे कंटेस्टेंट को बचाने दौड़े Badshah

India's Got Talent 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) अपने टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की वजह से आए दिन चर्चा में रहता है. वहीं, हाल ही में शो पर एक ऐसे कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया जिसकी वजह से सेट पर आग लगने जैसे हालात हो गए. सेट पर आग इतनी बुरी तरह फैलने लगी की जजेज बादशाह (Badshah), स्टंट कर रहे कंटेस्टेंट को बचाने के लिए दौड़ पड़े. वहीं, ये सब देखकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इतनी बुरी तरह डर गईं कि चीख पड़ीं. शो का ये वीडियो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं और पूछते नजर आ रहे हैं कि आगे क्या हुआ?

वायरल हुआ वीडियो

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें एक दो कंटेस्टेंट सेट पर एक खतरनाक स्टंट करने पहुंचे हैं. स्टंट में दोनों के हाथ-पार बांध कर घांस-फूस वाली दीवारों के अंदर छोड़ दिया जाता है और फिर बाहर से आग लगा दी जाती है, आग पूरी तरह फैलने से पहले कंटेस्टेंट्स को अपने हाथ-पैर खोलकर बाहर निकलना था लेकिन प्रोमो को देखकर मालूम होता है कि ये स्टंट गड़बड़ हो गया और एक कंटेस्टेंट आग से बचकर निकल नहीं पा रहा है. सेट पर पैनिक का माहौल हो गया और बादशाह कंटेस्टेंट को बचाने के लिए दौड़ पड़े. यहां देखें आने वाले एपिसोड की छलक-

ये भी पढ़ें- VIDEO: Pushpa एक्ट्रेस Rashmika Mandanna से बच्चे मांगने लगे पैसे, रिएक्शन पर उठ रहे सवाल

 

 

फैंस को हुई चिंता

हालांकि, इस वीडियो में ये देखने को नहीं मिला है कि बाद में आखिर क्या हुआ? जिसकी वजह से शो के दर्शक चिंता में आ गए हैं और पूछते नजर आ रहे हैं कि किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा? बता दें कि 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में देश के कोने-कोने कंटेस्टेंट्स अपने अलग-अलग तरह के टैलेंट्स दिखाने आते हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement