Advertisement

अगर Shahrukh Khan के बेटे के साथ भागी काजोल की बेटी तो...? जानें करण जौहर के इस सवाल पर क्या बोलीं एक्‍ट्रेस

करण काजोल से पूछते हैं कि अगर आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

अगर Shahrukh Khan के बेटे के साथ भागी काजोल की बेटी तो...? जानें करण जौहर के इस सवाल पर क्या बोलीं एक्‍ट्रेस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड ने कई मशहूर जोड़ियां बनाई हैं. ये जोड़ियां रियल लाइफ में भले ही साथ ना हो लेकिन रील लाइफ में सुपरहिट साबित हुई हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) का. ऑडियंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया लेकिन क्या हो अगर इनके बच्चे एक साथ भाग जाएं तो? 

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण' का है. शो में काजोल, शाहरुख और रानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं.

इस बीच करण काजोल से पूछते हैं कि आज से 10 साल बाद अगर आर्यन (Aryan Khan) और न्यासा (Nysa Devgn) भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? सवाल सुनकर काजोल ऐसा जवाब देती हैं कि शाहरुख कन्फ्यूज हो जाते हैं. काजोल कहती हैं, 'दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे'. 

ये भी  पढ़ें- VIDEO: हाई हील्स बनी मुसीबत, देखें कैसे गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed

वहीं काजोल का रिप्लाई सुनकर शाहरुख कहते हैं, मुझे जोक समझ नहीं आया. मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो...सोच भी नहीं सकता'. शाहरुख की इस बात को सुनकर काजोल और रानी मुखर्जी हंसने लगती हैं.

गौरतलब है कि किंग खान के बेटे आर्यन खान और काजोल की बेटी न्यासा दोनों ही पॉपुलर स्टार किड हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. हालांकि न्यासा अभी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है जबकि आर्यन खान की इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement