Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले दिखीं ऋतिक रोशन की Ex-वाइफ Sussanne Khan

Hrithik Roshan की एक्स वाइफ Sussanne Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Latest News
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ डाले दिखीं ऋतिक रोशन की Ex-वाइफ Sussanne Khan

Sussanne Khan, Arshlan Goni

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) को अलग हुए काफी वक्त बीत चुका है. दोनों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी रिपोर्ट्स को देखकर मालूम होता है कि वो अब मूव ऑन कर चुके हैं. जहां एक तरफ ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) की डेटिंग को लेकर खबरें आ रही हैं वहीं, दूसरी तरफ सुजैन खान को लेकर भी अफवाहें उड़ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुजैन, अर्सलान गोनी (Arshlan Goni) को डेट कर रही हैं. हाल ही में इसका सबूत भी मिल गया है.

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, सुजैन खान और अर्सलान गोनी को पपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है. इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए. जब तक पपराजी को सुजैन नजर आईं तब तक वो पूरे वक्त अर्सलान का हाथ थामे दिखाई दीं. वहीं, इस वक्त दोनों की कैमिस्ट्री देखकर रोमांस साफ नजर आ रहा था. दिलचस्प बात ये है कि सुजैन को स्पॉट किए जाने के कुछ घंटों पहले ही ऋतिक रोशन और सबा आजाद भी कुछ इसी अंदाज में स्पॉट हुए थे. कई लोगों को सुजैन और ऋतिक का वीडियो देखकर ऐसा भी लग रहा है जैसे ये दोनों एक-दूसरे से कॉम्पिटीशन कर रहे हों.

 

 

ये भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड Saba Azad का वीडियो देख दीवाने हुए Hrithik Roshan, कर डाली तारीफें

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan से शादी करना चाहती हैं ये एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे बचपन का प्यार...

13 सालों बाद टूटी थी शादी

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और सबा जल्द ही अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं. बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने शादी के 13 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था. दोनों साल 2013 में आपसी सहमति से कानूनी तौर अगल हुए थे. दोनों का तलाक अभी तक का बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक माना जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से तलाक के बदले 400 करोड़ रुपए की मांग की थी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement