Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Vikram Vedha: Hrithik Roshan के बर्थडे पर खून से लथपथ फोटो वायरल, मिल चुके हैं 10 लाख से ज्यादा लाइक्स

स्टार का दाड़ी वाला यह लुक फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है. यही कारण है कि हर कोई कमेंट में उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है.

Vikram Vedha: Hrithik Roshan के बर्थडे पर खून से लथपथ फोटो वायरल, मिल चुके हैं 10 लाख से ज्यादा लाइक्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने आज यानी सोमवार को अपने 48वें जन्मदिन के मौके पर अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) से अपने फर्स्ट लुक को रिलीज कर दिया है.ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक का खुलासा किया. खून से लथपथ अभिनेता बढ़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ डार्क लुक में नजर आ रहे हैं.

उन्होंने अपनी इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, 'वेधा'. वहीं उनकी इस तस्वीर को फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 'Vikram Vedha' के हिंदी रीमेक में ऋतिक एक चैलेंजिग किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. क्रिश फेम एक्टर के बर्थडे पर वेधा के मेकर्स ने भी इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में अभिनेता के चेहरे और छाती पर खून के छींटे दिख रहे हैं और गले में ताबीज नजर आ रही है. 

स्टार का दाड़ी वाला यह लुक फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है. यही कारण है कि हर कोई कमेंट में उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है.

 

 

बता दें कि फिल्म में ऋतिक और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राधिका आप्टे (Radhika Apte) भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. वेधा के ओरजिनल यानी तमिल वर्जन (Vedha Tamil) में आर माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में थे. 

विक्रम वेधा गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स और वाईनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है. यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है. विक्रम वेधा 30 सितंबर को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement