Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Oops! गर्मी में कोट पहनकर घूमने निकलीं Neha Sharma, तेज धूप ने बिगाड़ा स्टाइल

वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा अपने दोस्त का हाथ थामे रेस्त्रां से बाहर आते दिखाई दे रही हैं.

Oops! गर्मी में कोट पहनकर घूमने निकलीं Neha Sharma, तेज धूप ने बिगाड़ा स्टाइल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मी के दिनों में घूमना-फिरना बहुत ही मुश्किल काम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म मौसम की वजह से आपको अपने कपड़े चुनने में काफी मेहनत करनी पड़ती है. स्टाइल मारने की तो सोचिए भी मत क्योंकि आपका एक गलत मूव आपके स्टाइल की बैंड बजा सकता है. हाल में एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ ऐसा ही हुआ. नेहा अपने एक स्पेशल फ्रेंड के साथ आउटिंग के लिए निकलीं. नेहा ने इस डेआउट के लिए ट्यूब टॉप, डेनिम जींस और ओवर कोट पहना था. नेहा ने लुक तो सही लिया था लेकिन इस लुक के लिए मौसम सही नहीं था. वह गर्मी में अपने ओवरकोट से इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने उसे उतार तो आसानी से लिया लेकिन बाद में उसे हाथ में लेकर ही घूमना पड़ा.

नेहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिनमें वह इस लुक में नजर आ रही हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा अपने दोस्त का हाथ थामे रेस्त्रां से बाहर आते दिखाई दे रही हैं. इसके बाद एक्ट्रेस कुछ देर के लिए रुक कर पैपराजी को पोज देती हैं और फिर अपने इस दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाती हैं. नेहा शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

 
नेहा शर्मा के लुक के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. चश्मा लगाए नेहा शर्मा खूब टशन में दिखाई दीं लेकिन मौसम इतना गर्म था कि नेहा ने अपना ओवरकोट उतार कर हाथ में लिया हुआ था. फैंस को नेहा शर्मा का स्टाइल पसंद आया उनका मानना है कि नेहा ने स्टाइल के मामले में फैशनिस्टा मलाइका अरोड़ा से लेकर जाह्नवी कपूर तक सभी को पीछे छोड़ दिया है. 

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

बता दें कि नेहा शर्मा अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फिल्मों से ज्यादा नेहा शर्मा की एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज को लेकर खबरों में रहती हैं. नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

 

ये भी पढ़ें:

1- इंटरनेट पर छाया Govinda का नया गाना, मीका सिंह की आवाज पर किया धांसू डांस

2- Urfi Javed की रिवीलिंग ड्रेस देखकर हैरान हुए लोग, बोले- मम्मी से पूछा था?

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement