Advertisement

स्क्रिन ट्रीटमेंट के पोस्टर में इस्तेमाल की Morgan Freeman की फोटो, मांगनी पड़ी माफी

अस्पताल ने माफी मांगते हुए कहा, हम इस पर हम माफी मांगते हैं. जानकारी की कमी की वजह से ऐसी गलती हुई.

स्क्रिन ट्रीटमेंट के पोस्टर में इस्तेमाल की Morgan Freeman की फोटो, मांगनी पड़ी माफी

Morgan Freeman

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kerala के Kozhikode में एक अस्पताल ने अपनी स्किन ट्रीटमेंट फैसिलिटी के प्रचार के लिए ऑस्कर विनिंग एक्टर Morgan Freeman की तस्वीर का इस्तेमाल किया. अस्पताल को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका एक बोर्ड एक बड़े हंगामे की वजह बना सकता है. इस बोर्ड की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. लोगों ने अस्पताल की इस हरकत को ‘racist and ignorant’ कहा. हंगामा इतना बढ़ गया कि अस्पताल को इस गलती पर माफी मांगनी पड़ी.

इस मामले पर जब इंडियन एक्सप्रेस ने Vadakara Cooperative hospital के मार्केटिंग हेड टी सुनील से बात की तो उन्होंने कहा, 'एक डर्मेटोलॉजिस्ट ने हमारा पेशेंट डिपार्टमेंट जॉइन किया. अपनी स्किन केयर ट्रीटमेंट फैसिलिटी के प्रमोशन के लिए एक बोर्ड लगवाया. यह बोर्ड एक लोकल डिजाइनर ने बनाया था जानकारी और गंभीरता की कमी के चलते यह गलती हुई'.

'एक शख्स ने जब पूछा कि बोर्ड पर नेलसन मंडेला की फोटो क्यों लगी है तो हमने इसे हटा लिया लेकिन फिर भी यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हम इस पर हम माफी मांगते हैं. हम भी मानते हैं कि फ्रीमैन एक बड़े आर्टस्ट हैं. उन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है. हम माफी मांगते हैं कि जानकारी की कमी की वजह से यह गलती हुई. सोशल मीडिया यूजर्स ने अस्पताल की माफी को स्वीकार किया और कहा कि गलती हो सकती है लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए'. 

ये भी पढ़ें:

1- Mask को हिंदी में क्या कहते हैं ? नहीं जानते तो पढ़ लीजिए

2- क्या आप जानते हैं कब और किसने बनाया पहला Password, यहां है पूरी कहानी

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement