Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Parveen Babi को देखने के बाद अपने घर लौटना भूल गया था यह विदेशी एक्टर

एक विदेशी एक्टर परवीन की तस्वीरें देखकर ही उनके इतने कायल हो चुके थे कि मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया से सीधे भारत आ गए.

Parveen Babi को देखने के बाद अपने घर लौटना भूल गया था यह विदेशी एक्टर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी उन हसीनाओं में से एक रही हैं जिन्होंने कभी अपने इंडियन लुक से दर्शकों का दिल जीता तो कभी वेस्टर्न लुक में हुस्न के जलवे बिखेरे. उनकी खूबसूरती के दीवाने केवल देश ही नहीं विदेशों में भी थे. एक विदेशी एक्टर परवीन की तस्वीरें देखकर ही उनके इतने कायल हो चुके थे कि मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया से सीधे भारत आ गए और ऐसे आए कि फिर यहीं के होकर रह गए.

इन एक्टर का नाम है बॉब क्रिस्टो. इनका बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने का कोई इरादा नहीं था लेकिन परवीन की वजह से रुक गए. बॉय परवीन से मिलने के लिए 'द बर्निंग ट्रेन' के सेट पर पहुंचे थे. बॉब ने इससे पहले उन्हें कभी नहीं देखा था. दरअसल टाइम मैगजीन ने परवीन बॉबी की तस्वीर अपने कवर पेज पर छापी थी. बॉब ने उनकी तस्वीर इसी मैगजीन पर देखी. परवीन की तस्वीर देखकर बॉब ऐसे फिदा हुए कि परवीन से मिलने ऑस्ट्रेलिया से भारत चले आए थे.

Bob christo

परवीन बाबी को देखने आए भारत

जब बॉब को पता चला कि परवीन बाबी अपनी फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ की शूटिंग कर रही हैं तो वह सेट पर मिलने चले आए. वहां बॉब के एक कैमरामैन फ्रेंड मिले, बॉब उनसे बात ही कर रहे थे कि पीछे से एक लड़की की आवाज सुन पलटे बॉब ने जब परवीन बाबी को देखा तो फिर वापस अपने वतन घर अपने देश नहीं लौट पाए. उन्होंने यहीं काम करने का फैसला लिया और धीरे-धीरे फिल्मी स्क्रीन और दर्शकों के दिल में जगह बना ली.

ये भी पढ़ें:

1- Shahrukh Khan के मेहमान से मिलने मन्नत पहुंचे सलमान खान, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

2- Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी का वेन्यू फिक्स, इतने मेहमान होंगे शामिल

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement