Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Holi 2023: इन बॉलीवुड, पंजाबी और हरियाणवी गानों से मचाए होली पार्टी में धमाल, हर Beat पर सब लगाएंगे ठुमके 

Holi2023: आपके लिए हमने तैयार की है बॉलीवुड, पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी होली के गानों की धमाकेदार प्लेलिस्ट जो आपकी होली पार्टी में चार चांद लगा देगी

Latest News
Holi 2023: इन बॉलीवुड, पंजाबी और हरियाणवी गानों से मचाए होली पार्टी में धमाल, हर Beat पर सब लगाएंगे ठुमके 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय संस्कृति में होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि एक साथ खाने-पीने, गाने बजाने और पार्टी करने का भी त्योहार है. होली के दिन लोग अपने घरों में ना सिर्फ स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं बल्कि लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ साथ होली गीत पर जमकर नाचते और गाते हैं. यही वजह है कि पुरानी फिल्मों से लेकर अब तक होली पर बहुत सारे गाने बनाए गए हैं. सभी भारतीय पर्वो में होली एक मात्र ऐसा पर्व है जिसके लिए सबसे ज्यादा गाने लिखे और गाये गए हैं. होली के दिन पुरानी फिल्मों के होली से लेकर नई फिल्मों के खूब गाने बजते हैं. इतना ही नहीं लोग ढोल, रंग, गाने और खाने पीने के सामान के साथ इस त्योहार का जमकर लुफ्त उठाते हैं. आप सभी होली पर गानों पर जमकर ठुमके लगाएं खुद नाचें और दूसरों को भी नचाएं इसलिए हमने खासतौर से आपके लिए होली के गानों की प्लेलिस्ट बनाई है. जिसे आप आज ही अपने फोन या लैपटॉप में डाउनलोड करके रख सकते हैं ताकि होली के दिन बिना किसी रुकावट के इन गानों को बजाकर आनंद ले सकें.

Old Bollywood Hindi Holi Songs playlist
अगर आप पुराने गानों को सुनने के शौकीन है तो आपके लिए ये गाने बेस्ट रहेंगे

गाने फिल्म/सिंगर
रंग बरसे     सिलसिला
होली के दिन      शोले
होली खेले रघुवीरा बागवान
अंग-से-अंग लगाना डर
आज ना छोड़ेंगे      कटी पतंग
सोनी-सोनी      मोहब्बतें
होली आई रे      मदर इंडिया
खाई के पान बनारस वाला     डॉन
जोगीरा होली खेलत नंदलाल गोदान

ये भी पढ़े: Holi 2023: Ranbir-Alia और Siddharth-Kiara के अलावा शादी के बाद पार्टनर संग पहली होली सेलिब्रेट करेंगे ये Bollywood सितारे

New Bollywood Hindi Holi Songs playlist
अगर आप नए और तेज तरार बीट पर नाचना चाहते हैं तो ये गाने आपको खूब पसंद आएंगे

गाना         फिल्म/सिंगर
बलम पिचकारी      ये जवानी है दीवानी
बद्री की दुल्हनिया बद्री की दुल्हनिया
डू मी ए फेवर वक्त
जय-जय शिवशंकर वॉर
होली खेलें  बेगम जान
होली रे मंगल पांडे
माइंड ना करियो होली है मिलन टॉकीज
होली में रंगीले     मिका सिंह
होली बिरज मा जीनियस फिल्म

 

Punjabi Holi Songs and Haryanvi Holi Songs playlist
जहां पार्टी की बात हो वहां पंजाबी और हरियाणवी गानों को भला कैसे भूल सकते हैं

गाना         फिल्म/सिंगर
तेनू रंग लोन लई   शेरी मान
गुलाल रवनीत सिंह
होली     बब्बू मान
होली में गोली     टोनी गर्ग
हल-चल कोरल मान 
नंगड़ की होली परवीन निदानी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement