Advertisement

Holi 2022: इस होली पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज होंगी ये 4 फिल्में

त्योहार की मस्ती के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज रहेगा तो अगर अभी तक आपने कोई प्रोग्राम सेट नहीं किया है तो चिंता की कोई बात नहीं.

Holi 2022: इस होली पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज होंगी ये 4 फिल्में

Bachchan Pandey Bloody brothers

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Holi का त्योहार आ गया है और इस मौके पर एक दो नहीं पूरी चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. मतलब यह कि त्योहार की मस्ती के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज रहेगा तो अगर अभी तक आपने कोई प्रोग्राम सेट नहीं किया है तो चिंता की कोई बात नहीं. होली पर फिल्मी सितारों के साथ इंजॉय करिएगा. थिएटर न जा सकें तो ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर ये फिल्में देखकर होली मनाइएगा.

Bachchhan Paandey
रिलीज डेट : 18 मार्च, 2022
कहां देखें : सिनेमाघर

Bachchan Pandey

बच्चन पांडेय साल 2014 में आई तमिल फिल्म ‘जिगरठंडा’ पर आधारित है. इसमें एक एस्पायरिंग डायरेक्टर एक लोकल गुंडे पर फिल्म बनाना चाहती है. फिल्म में अक्षय लोकल गुंडे का रोल निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनका लुक दर्शकों आकर्षित कर रहा है. फिल्म में कृति सेनन डायरेक्टर बनी हुई हैं. वहीं अरशद वारसी उनके दोस्त बने हैं. इनके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे.

Bloody Brothers
रिलीज डेट : 18 मार्च, 2022
कहां देखें : Zee5

Bloody brothers

ये फिल्म दो भाई की कहानी है जिसमें उनकी गाड़ी से एक एक्सिडेंट हो जाता है. अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी इंडिया के प्रोडक्शन में बनी ‘ब्लडी ब्रदर्स’ में जयदीप अहलावत और जीशान अय्यूब लीड रोल में हैं. उनके अलावा सतीश कौशिक, मुग्धा गोडसे, टीना देसाई और असरानी जैसे एक्टर्स भी हैं.

Jalsa
रिलीज डेट : 18 मार्च 2022
कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो

Vidya balan

‘तुम्हारी सुलु’ के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने एक बार फिर विद्या बालन के साथ कोलैबोरेट किया है. जलसा एक सोशल ड्रामा थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है जो समाज के क्लास डिफरेंस पर फोकस करेगी. फिल्म में विद्या पहली बार शेफाली शाह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. विद्या एक टीवी जर्नलिस्ट के रोल में हैं तो वहीं शेफाली उनकी कुक के रोल में नजर आएंगी.

Deep Water
रिलीज डेट : 18 मार्च 2022
कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो

Deep water

‘इनडिसेंट प्रोपोजल’ और ‘अनफेथफुल’ जैसी एरॉटिक थ्रिलर्स बना चुके एड्रियन लिन अब ‘डीप वॉटर’ लेकर आ रहे हैं. जहां बेन अफ्लेक और ऐना दे आरमस एक कपल बने हैं. दोनों की शादी पिक्चर परफेक्ट लगती है, पर वास्तव में परफेक्ट है नहीं, ये कपल एक दूसरे के साथ माइंड गेम खेलने में लगे हैं और इस बीच जो लोग पिसते हैं, उनके साथ क्या होता है, यही फिल्म का मेन प्लॉट है.

ये भी पढ़ें:

1- Holi 2022: Vicky-Katrina से लेकर Yami-Aditya तक, शादी के बाद पहली होली मनाएंगी ये जोड़ियां

2- The Kashmir Files मध्य प्रदेश में हुई टैक्स फ्री, सीएम शिवराज बोले- कश्मीरी हिंदुओं का दर्द सब तक पहुंचे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement