Advertisement

Heropanti 2 Trailer: टाइगर- तारा पड़े फीके, विलेन के रोल में चमके नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Tiger Shroff, तारा सुतारिया और Nawazuddin Siddiqui स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म Heropanti 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

Latest News
Heropanti 2 Trailer: टाइगर- तारा पड़े फीके, विलेन के रोल में चमके नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Heropanti 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई फिल्मों की शूटिंग जारी है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) स्टारर फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2 Trailer) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं हो रही हैं. फिल्म के ट्रेलर में कई लोगों को हीरो-हीरोइन, विलेन के आगे फीके लग रहे हैं.

देखें ट्रेलर

टाइगर श्रॉफ की हिट फिल्म 'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट 'हीरोपंती 2' का फैंस को काफी समय से इंतजार था. वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें एक्शन, रोमांस और थ्रिलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में टाइगर एक्शन अवतार में हैं और नवाज जादूगर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में नवाज का नाम 'लैला' है जो साइबर क्राइम की दुनिया का मास्टर है. यहां देखें 'टाइगर 2' का ट्रेलर-

 

 

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने कश्मीर को बताया था 'मुगलों की खोज', वायरल हुई फिल्म से ये क्लिप

ये भी पढ़ें- Anupama से अंकिता लोखंडे तक, VIDEO में देखें टीवी की हसीनाओं ने कैसे मनाई Holi?

अजय देवगन से टक्कर

हीरोपंती 2 का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. सिनेमाघरों में यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को दस्तक देने के लिए तैयार है. बता दें कि 'हीरोपंती 2' के साथ ही टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर पहली बार एक-दूसरे से टकराने वाले हैं. 29 अप्रैल को ही अजय देवगन की नई फिल्म रनवे 34 भी रिलीज होने वाली है. बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर सामने आया है, जिसे लोगों ने मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement