एंटरटेनमेंट
Amitabh Bachchan Birthday Special: ABCL कंपनी के फेल होने और कर्ज में डूबने के बाद, अमिताभ बच्चन ने खुद यश चोपड़ा के पास जाकर काम मांगा था. यश चोपड़ा ने ऐसी फिल्म ऑफर की, जिसने अमिताभ बच्चन के करियर की दूसरी पारी को कामयाबी की मुहर लगा दी.
Amitabh Bachchan Birthday Special: हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन ने कामयाबी की वह इबारत लिखी है, जिसे दोबारा लिख पाना किसी के बस की बात नहीं हैय यह सच है कि इस 'सदी के महानायक' को भी अपने जीवन में बुरे दिनों का दौर देखना पड़ा था, जब वह एक हिट फिल्म तो क्या, एक अदद फिल्म तक के लिए तरस गए थे. तब उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद ही एक डायरेक्टर के दरवाजे पर पहुंचकर काम मांगा था. अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उस फिल्म के बारे में जिसने उनकी दूसरी पारी पर भी कामयाबी की मुहर लगा दी.
साल 1995 में अमिताभ बच्चन ने अपनी कंपनी ABCL (अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) शुरू की थी, लेकिन यह बिजनेस बुरी तरह फेल हो गया. उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा और वह कर्ज की मार झेल रहे थे. उनके पास कोई फिल्म भी नहीं थी. अमिताभ बच्चन ने खुद बताया कि उस मुश्किल दौर में उन्होंने सोचा कि वह एक एक्टर हैं और एक्टिंग में ही वापसी करने में उनकी भलाई है.
कंपनी के डूबने के बाद बॉलीवुड के महानायक सीधे फिल्ममेकर यश चोपड़ा के पास गए और उनसे कहा, "सर, मेरे पास काम नहीं है. कृपया मुझे मौका दें." तब यश जी ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'मोहब्बतें' (Mohabbatein) ऑफर की. इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर जो हुआ, वह किसी से छुपा नहीं है. इस तरह साल 2000 में 'मोहब्बतें' के साथ अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड में शानदार दूसरी शुरुआत हुई, जिसने उनके करियर को एक बार फिर से ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया.
यह भी पढ़ें- Birthday Special: अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसके हिट होने पर गिफ्ट में मिला था बंगला, आज करोड़ों में है उसकी कीमत!
फिल्म 'मोहब्बतें' में अमिताभ बच्चन का किरदार 'नारायण शंकर' आज भी यादगार है. फिल्म में उन्होंने एक सख्त प्रिंसिपल की भूमिका निभाई, जो अपने गुरुकुल में परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन को सबसे ऊपर तरजीह देता है. अपने इन्हीं उसूलों की खातिर वह अपनी इकलौती बेटी को भी खो देता है, लेकिन बदलता नहीं है. हालांकि, अंत में मोहब्बत की ताकत उन्हें झुकने पर मजबूर कर देती है. फिल्म में उनके दमदार डायलॉग और उनका सख्त, लेकिन भावुक अंदाज आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.