Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Grammy Awards 2022 में भारत का जलवा, Ricky Kej और Falguni Shah ने जीता मैदान

Grammy Awards 2022 में दो भारतीय कलाकारों ने अहम कैटेगरीज में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

Latest News
Grammy Awards 2022 में भारत का जलवा, Ricky Kej और Falguni Shah ने जीता मैदान

Grammy Awards 2022, Ricky Kej, Falguni Shah

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ग्रैमी अवॉर्ड 2022 (Grammy Awards 2022) की ग्रैंड इवेंट 4 अप्रैल को लॉस वेगस के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में आयोजित हुई. इस समारोह के दौरान संगीत की दुनिया के सितारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए. इस साल गैमी को होस्ट करते नजर आए एक्टर और कॉमेडियन ट्रेवर नोवा (Trevor Noah). वहीं, ग्रैमी 2022 में भारतीय कलाकारों का भी खूब जलवा रहा. भारत के दो सिंगर्स रिक्की केज (Ricky Kej) और फाल्गुनी शाह (Falguni Shah) ने अलग- अलग कैटेगरीज में बड़े अवॉर्ड्स हासिल कर लिए हैं.

दो कलाकारों को मिला सम्मान

64वें ग्रैमी अवार्ड्स में भारतीय म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज का ये दूसरा ग्रैमी है. यह सम्मान उन्हें 'बेस्ट न्यू एज एलबम' (Best New Age Album) कैटगरी में मिला है. इसके अलावा, इंडियन-अमेरिकन कलाकार फाल्गुनी शाह (Falguni Shah) को बेस्ट चिंल्ड्रंस म्यूजिक एलबम कैटगरी में ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. ये सम्मान उन्हें 'ए कलरफुल वर्ल्ड' के लिए दिया गया है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ricky Kej (@rickykej)

 

ये भी पढ़ें- मौत के सन्नाटे को म्यूजिक से भर दें... यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelenskyy ने ग्रैमी में दिया भावुक संदेश

ये भी पढ़ें- Oscars 2022 Update: हो गया ऐलान, Will Smith और Jessica Chastain ने मारी बाजी

रिक्की का दूसरा अवॉर्ड

रिक्की केज बेंगलुरु के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना पहला ग्रैमी  2015 में 'विंड्स ऑफ समसरा' एलबम के लिए जीता था. उन्हें 'बेस्ट न्यू एज एलबम' कैटेगरी में सम्मानित किया गया था. वहीं, 2022 में उन्हें दूसरा अवॉर्ड 'डीवाइन टाइड्स' के लिए दिया गया है. रिक्की ने अपने सोशल अकाउंट पर अवॉर्ड पाने के बाद गर्व से भरा पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'मैं डीवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के लिए बहुत आभारी हूं'. उन्होंने फोटो में नजर आ रहे Stewart Copeland को शुक्रिया कहा है और फैंस को शुक्रिया कहा है. बता दें कि Stewart Copeland को भी इसी एल्बम के लिए सम्मान मिला है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement