एंटरटेनमेंट
Govinda Sunita Ahuja Divorce News: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही है. हालांकि, उनके करीबियों की तरह से दोनों के बीच सुलह होने की बात सामने आई है.
Sunita Ahuja Lifestyle: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा को लेकर इन दिनों खबरें चर्चाओं में हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही है. हालांकि, उनके करीबियों की तरह से दोनों के बीच सुलह होने की बात सामने आई है. आज आपको बताते हैं कि, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का लाइफस्टाइल कैसा है. वह करोड़ों की मालकिन हैं और उनके पास लग्जरी बंगले और गाड़ियां हैं.
सुनीता आहूजा लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं. शादी से पहले भी उनका लाइफस्टाइल लग्जरी था. वह आज भी रईसी और ठाठ-बाट से जीती हैं. मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब 25 करोड़ की मालकिन हैं. उनके नाम पर जुहू में आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है. यह बंगला तीन फ्लैट्स को मिलाकर बना हुआ है. इसके साथ ही कई ब्रांडेड गाड़ियां सुनीता आहूजा के पास हैं.
डाकिया का बेटा कैसे बना OTT आइकन? इस IITian ने Web Series को दिया नया रूप
सुनीता आहूजा रियस स्टेट और बॉन्ड्स में इंवेस्टमेंट करती हैं. इससे वह अच्छी खासी कमाई करती हैं. उनके शौक भी लग्जरी हैं. उन्हें स्टाइलिश आउटफिट, ज्वेलरी के साथ हैवी मेकअप का शौक है. वह सोशल मीडिया पर ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. सुनीता आहूजा का यूट्यूब चैनल भी है जिसपर वह अक्सर वीडियो शेयर करती रहती हैं. वह शराब पीने का शौक भी रखती हैं. उन्होंने इस सब के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था.
बता दें कि, गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी. गोविंदा ने अपनी मां के कहने पर सुनीता आहूजा से शादी की थी. हालांकि, गोविंदा ने करियर के कारण कई सालों तक शादी की बात को छिपाकर रखा था. वह दो बच्चों के पिता हैं. गोविंदा ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.