एंटरटेनमेंट
Govinda Sunita Divorce News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार गोविंदा की निजी जिंदगी में दिक्कतें देखने को मिल रही है बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का 38 साल का लंबा रिश्ता अब तलाक की कगार पर है. आइये जानते है तलाक की वजह .
Govinda Sunita Divorce News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार गोविंदा की निजी जिंदगी में बीते कुछ दिनों से दिक्कतें देखने को मिल रही है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बांद्रा के फ़ैमिली कोर्ट में उनके पति से तलाक लेने की याचिका दर्ज की है. हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), और (ib) के तहत जिसमें सुनीता ने अपने 38 साल लंबे विवाह को खत्म करने का आधार धोखाधड़ी (एडल्टरी), क्रूरता और परित्याग बताया है. फ़ैमिली कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को एक समन भेजा था, जहां कार्यवाही के समय गोविंदा नहीं पहुंचे.
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक व्लॉग वायरल हुआ जिसमें सुनीता को बांद्रा के महालक्ष्मी मंदिर जाते हुए देखा गया, जिसमें उन्हें पुजारी से बात करते हुए आंसू निकल रहे थे. सुनीता कहती हैं कि जब मैं गोविंदा से मिली थी तो मैंने देवी से बस यह प्रार्थना थी कि मेरी शादी गोविंदा से हो जाए. उन्होंने ये भी कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं लेकिन एक अच्छे पुरुष और महिला को दुख नहीं देना चाहिए. जो मेरे परिवार को नुकसान पहुँचाएंगे माँ काली उसे कभी क्षमा नहीं करेंगी.
सुनीता और गोविंदा के काफ़ी समय से कई दरारें देखने को मिल रही हैं, जहां सुनीता अपना बर्थडे पिछले 12 साल से गोविंदा से अलग मनाती रही हैं और वे काफी समय से अलग रहते हैं. इसकी वजह और कोई नहीं बल्कि गोविंदा की बिजी लाइफ और उनके ज़्यादा बोलने की आदत है.
गोविंदा और सुनीता के तलाक के बाद गोविंदा को अपनी पत्नी के खान-पान और निजी खर्चों का ध्यान रखना पड़ सकता है. यह जरूरी नहीं कि अदालत कोई निश्चित राशि तय करे, क्योंकि कानून में पति को पत्नी को कितनी रकम देनी है, इसकी कोई फिक्स गाइडलाइन नहीं है. असली फैसला पति की संपत्ति और उसकी आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है. तलाक के बाद पति की संपत्ति का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा पत्नी को मिलता है, ताकि वह अपने जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सके.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से