Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Govinda ने जमकर की CM Yogi Adityanath की तारीफें, बताया यूपी में दिखे कैसे बदलाव?

बॉलीवुड अभिनेता Govinda ने यूपी में जाकर कुछ ऐसा देखा की CM Yogi Adityanath की जमकर तारीफें कर डालीं.

Latest News
Govinda ने जमकर की CM Yogi Adityanath की तारीफें, बताया यूपी में दिखे कैसे बदलाव?

गोविंदा, सीएम योगी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन आए दिन अपने म्यूजिक वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं, गोविंदा राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और आज भी वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर दिलचस्पी जाहिर करते दिख जाते हैं. कांग्रेस सांसद रह चुके गोविंदा ने हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की जमकर तारीफें की हैं. उन्होंने यूपी जाकर खुद देखा है और इसके बाद बताया है कि यहां पर जबरदस्त विकास हुआ है. गोविंदा ने योगी के प्रयासों के बारे में विस्तार से बात भी की है.

गोविंदा ने क्या कहा?

दरअसल, गोविंदा रविवार को यूपी के बाराबंकी में नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड के नये प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर ने मीडिया से भी बात की. उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर योगी सरकार की तारीफों के पुल बांधे. गोविंदा का कहना है कि योगी सरकार में यूपी का माहौल बिजनेसमैन के लिए काफी अच्छा हो गया है. इसी का नतीजा है कि लोग आगे बढ़कर यूपी में नए प्लांट लगा रहे हैं जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और लिए नई नौकरियां पैदा होंगी. गोविंदा के अलावा प्लांट के अधिकारियों भी सीएम योगी के प्रयासों के मुरीद नजर आए और मीडिया के सामने खुलकर अपने विचार जाहिर किए.

ये भी पढ़ें- इंटरनेट पर छाया Govinda का नया गाना, मीका सिंह की आवाज पर किया धांसू डांस

बिहार से बेहतर है यूपी

प्लांट के अधिकारियों ने भी सीएम योगी और राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश का माहौल व्यापारियों के लिए आसान हो गया है. उनका कहना है कि यूपा का माहौल अब बिहार से भी ज्यादा अच्छा है. जिस तरह बिहार में नीतीश सरकार आने के बाद विकास हो रहा है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ सरकार विकास के राह पर चल रही है. वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा ने अपना नया यूट्यूब चैनल खोला है जहां पर वो नए-नए म्यूजिक वीडियोज शेयर करते दिख जाते हैं. इन वीडियोज को लेकर उन्हें कभी तारीफें मिलती हैं तो कई बार वो ट्रोल भी हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- दुश्मनी नहीं मामा-भांजे का प्यार, Govinda ने Krushna के लिए वैष्णो देवी से मांगी थी खास मन्नत

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement