Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

दुश्मनी नहीं मामा-भांजे का प्यार, Govinda ने Krushna के लिए वैष्णो देवी से मांगी थी खास मन्नत

एक कॉमेडी शो पर Govinda और Krushna Abhishek की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली थी. जिसमें दोनों ने पुराने दिनों की कई मजेदार बातें भी शेयर की थीं.

दुश्मनी नहीं मामा-भांजे का प्यार, Govinda ने Krushna के लिए वैष्णो देवी से मांगी थी खास मन्नत

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) का झगड़े आए दिन सुर्खियों में रहता है. दोनों के परिवारों ने खुलेआम एक-दूसरे के प्रति नाराजगी भले ही जाहिर की हो लेकिन कृष्णा ये कई बार साबित कर चुके हैं कि वो अपने माम गोविंदा से कितना प्यार करते हैं. बीते दिनों जब गोविंदा अपने म्यूजिक वीडियो के लिए ट्रोल हुए थे तो कृष्णा ने मामा को सपोर्ट करते हुए कह दिया था कि वो ही असली हीरो हैं. वहीं, एक वक्त पर गोविंदा भी अपने भांजे पर जान छिड़कते थे. गोविंदा ने तो कृष्णा के लिए वैष्णो देवी से एक खास मन्नत भी मांगी थी.

ये थी मन्नत

कृष्णा अभिषेक के लिए मन्नत मांगने वाला किस्सा खुद गोविंदा ने शेयर किया था. दरअसल, सालों पहले गोविंदा 'द ड्रामा कंपनी' शो पर पहुंचे थे जिसे कृष्णा होस्ट करते दिखे थे. इस शो पर मामा-भांजे का प्यार देखने को मिला था. गोविंदा कई बार अपने भांजे कृष्णा की टांग खिंचाई करते नजर आए और इसी शो पर गोविंदा ने खुलासा किया था कि उन्होंने कृष्णा के पैदा होने को लेकर एक मन्नत मांगी थी. कृष्णा ने भी बताया कि 'गोविंदा ने मन्नत मांगी थी कि उनकी बहन (कृष्णा की मां) को बच्चा हो जाए तो वो उसे कंधे पर बिठाकर ऊपर छह घंटा लेकर आऊंगा'.

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या वाकई सामने आई Priyanka और Nick की बेटी की पहली तस्वीर? 

जब कंधे पर बिठाया तो...

इसके बाद गोविंदा मजाक करते हुए बोले कि 'ये बच्चा भी इतना तंदरुस्त और कमाल का था कि इसे कंधे पर बिठाकर मैं खुद ही बैठ गया'. मामा-भांजे का मजेदार किस्सा सुनकर सभी ठहाके मार कर हंस पड़े. इस शो पर गोविंदा ने बताया कि उन्होंने किस तरह कृष्णा के साथ मस्ती भरे दिन गुजारे हैं और इस शो पर दोनों की जो कैमिस्ट्री देखने को मिली उसे देखने के लिए लोग तरस गए हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement