Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

गोल माल एक्ट्रेस Manju Singh का निधन, मशहूर संगीतकार स्वानंद किरकिरे ने किया भावुक पोस्ट

Manju Singh के निधन की खबर स्वानंद किरकिरे ने अपने लेटेस्ट ट्विटर पोस्ट में की है.

Latest News
गोल माल एक्ट्रेस Manju Singh का निधन, मशहूर संगीतकार स्वानंद किरकिरे ने किया भावुक पोस्ट

Manju Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानी-मानी एक्ट्रेस और हिंदी टीवी प्रेजेंटर मंजू सिंह (Manju Singh Passed Away) के निधन की दुखद खबर आ रही है. मशहूद सिंगर स्वानंद किरकिरे (Swanand Kirkire ) ने मंजू के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट के जरिए मंजू सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने बताया है कि किस तरह मंजू ने उनके करियर में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. वहीं, ये खबर सामने आने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें याद करते और दुख जाहिर करके दिखाई हे रहे हैं.

स्वानंद किरकिरे का भावुक पोस्ट

स्वानंद किरकिरे ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मंजू सिंह जी नहीं रहीं! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थीं दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने! उन्होंने DD के लिए कई नायब शोज़- एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे. हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म 'गोल माल' की 'रत्ना' हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूलाया जा सकता है .. अलविदा!'. यहां देखें वायरल हो रहा स्वानंद का भावुक पोस्ट-

 

 

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar के लिए पाकिस्तान भी दुखी, फैंस बोले 1000 पाकिस्तानी भी नहीं कर सकते दुख कम

ये भी पढ़ें- आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में गवाह रहे Prabhakar Sail की हार्ट अटैक से मौत

सेलेब्रिटीज ने जताया शोक

स्वानंद के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कई लोग उनकी फिल्मों का नाम लेते हुए उन्हें याद कर रहे हैं. स्वानंद के अलावा कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी मंजू के निधन पर शोक जाहिर किया है. बता दें कि मंजू बीते दिनों कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने योगदान के लिए खूब सुर्खियों में रही थीं. 2015 में उन्हें भारत सरकार ने Central Advisory Board of Education की सदस्य बनाने के लिए नॉमिनेट किया था.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement