एंटरटेनमेंट
Deepika Padukone, Siddhant Charturvedi और Ananya Panday की फिल्म Gehraiyaan का Trailer रिलीज हो चुका है.
डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Charturvedi) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर 'गहराइयां' जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर (Gehraiyaan Trailer) रिलीज हो चुका है जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) काफी अलग किरदार में दिखाई दे रही हैं. इस ट्रेलर में फिल्म का प्लॉट साफ हो गया है. जिसमें दीपिका अपनी कजिन अनन्या को धोखा देती नजर आ रही हैं.
रिलीज हुआ ट्रेलर
फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर की शुरुआत में ही दिखता है कि दीपिका की शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशानियां हैं और इस बीच एक कजिन अनन्या और उसके बॉयफ्रेंड सिद्धांत के साथ दीपिका अपने पति के साथ वैकेशन पर जाती हैं और यहां पर सिद्धांत और दीपिका के बीच अफेयर शुरू हो जाता है. इसके बाद चारों किरदारों की जिंदगी में कैसे भूचाल आता है वो इस फिल्म में देखने को मिलेगा. यहां देखें 'गहराइयां' का ट्रेलर-
ये भी पढ़ें- करोड़पति हैं Anushka Sharma के bodyguard, 1 करोड़ से ज्यादा का है पैकेज
अलग है दीपिका का किरदार
इस ट्रेलर में दीपिका ग्रे शेड वाले किरदार में दिखाई दे रही हैं. उनकी करियर की अब तक की फिल्मों की लिस्ट देखें तो दीपिका पहली बार ऐसे किरदार में दिखाई देने वाली हैं. बता दें कि ये फिल्म डिजिटल प्लैटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने जा रही है. वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रिश्तों और उनकी कॉम्प्लीकेशन की 'गहराइयां' देखने को मिलेंगी.