Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

क्या करती हैं Gauri Spratt? आमिर खान संग जुड़ने के बाद सुर्खियों में आया घर-परिवार और पेशा

Gauri Spratt Career Profile: हाल ही में आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्तों की चर्चा ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जानें कौन हैं गौरी, उनका बिजनेस और उनके परिवार के बारे में.

Latest News
क्या करती हैं Gauri Spratt? आमिर खान संग जुड़ने के बाद सुर्खियों में आया घर-परिवार और पेशा

Image Credit: AI, Social Media

Add DNA as a Preferred Source

Gauri Spratt Career Family Back and Personal Life: हाल के दिनों में बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान के निजी जीवन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई हैं. अभिनेता का नाम इस समय 'गौरी स्प्रैट' के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों काफी समय से साथ है और अब कहा जा रहा है कि जुलाई में एक्टर इनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में, फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन हैं गौरी स्प्रैट और वह क्या करती हैं. आइए जानते हैं उनके करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट की जड़ें बेंगलुरु में जुड़ी हैं, जहां उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के प्रतिष्ठित 'ब्लू माउंटेन स्कूल' से प्राप्त की. फैशन की दुनिया के प्रति अपने जुनून को नई दिशा देने के लिए, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया. साल 2004 में उन्होंने लंदन की मशहूर 'यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स' से 'FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी' का कोर्स पूरा किया. इस अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ने उन्हें फैशन, विजुअल आर्ट्स और स्टाइलिंग की बारीकियों में महारत हासिल करने में मदद की. 

फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में सक्रियता

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gauri spratt (@gauri_spratt)

गौरी का ब्यूटी और फैशन जगत से नाता नया नहीं है. उनकी मां, रीता स्प्रैट, बेंगलुरु में एक सैलून संचालित करती थीं, जिस कारण बचपन से ही गौरी ने इस व्यवसाय के गुण देखे और सीखे. इसी पारिवारिक परिवेश ने उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया.

क्या करती हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी मुंबई में स्थित प्रमुख ब्यूटी ब्रांड 'BBlunt' के ऑपरेशंस और मैनेजमेंट से जुड़ी हैं. लाइफस्टाइल और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके लंबे अनुभव ने उन्हें एक कुशल प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है.

गौरी स्प्रैट के परिवार में कौन-कौन हैं?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gauri spratt (@gauri_spratt)

गौरी स्प्रैट की पारिवारिक जड़ें काफी विविधतापूर्ण हैं. उनकी मां रीता स्प्रैट एक सफल पंजाबी-आयरिश बिजनेस वुमन हैं. उनके पिता रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल से आते हैं. साथ ही, गौरी का एक बेटा भी है. इसके अलावा, आमिर संग शादी करने के बाद इनकी फैमिली और बढ़ जाएगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement