Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Gangubai Kathiawadi का परिवार फिल्म से नाराज, बेटा बोला- मां सोशल वर्कर थी फिल्म में वेश्या बना दिया

Gangubai Kathiawadi के परिवार ने Alia Bhatt और Sanjay Leela Bhansali की फिल्म के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है.

Latest News
Gangubai Kathiawadi का परिवार फिल्म से नाराज, बेटा बोला- मां सोशल वर्कर थी फिल्म में वेश्या बना दिया

Gangubai Kathiawadi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ फिल्मों के बीच आलिया भट्ट (Alia bhatt) स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. ये फिल्म अपने सोशल वर्क के लिए मशहूर 'गंगूबाई' के जीवन पर आधारित है. वहीं, अब जब ये फिल्म रिलीज होने को है तब इसे लेकर गंगूबाई के परिवारवालों ने नाराजगी जाहिर की है. उनके परिवार ने जब फिल्म का ट्रेलर देखा तो उन्हें ये अपमानजनक लगा और अब इस मामले पर परिवार ने  कोर्ट की ओर रुख किया है. इसके अलावा गंगूबाई के बेटे ने भी इसे लेकर बात की है.

बेटे ने जताई थी आपत्ति

गंगूबाई के गोद लिए हुए बेटे बाबू रावजी शाह ने फिल्म को लेकर साल 2021 में एक याचिका भी दायर की थी और मुंबई की एक अदालत ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को इस मामले में तलब किया था. बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक से इनकार कर दिया और निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर भी अंतरिम रोक लगा दी.

ये भी पढ़ें- बच्ची ने की सेक्स वर्कर Gangubai की नकल, Kangana Ranaut ने पैरेंट्स पर उठाए सवाल

समाज सेविका को दिखाया वेश्या

वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फिर से गंगूबाई के परिवारवालों ने इसके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाने का फैसला लिया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो गंगूबाई के परिवार की ओर से मामले पर लड़ रहे वकील नरेंद्र का कहना है कि ट्रेलर देख परिवार हैरान है. परिवार के मुताबिक एक ऐसी महिला जिसने समाज के लिए इतना काम किया उसे फिल्म में सेक्स वर्कर की तरह दिखाया गया है. उन्होंने कहा- 'गंगूबाई को जिस तरह दिखाया गया है वह गलत, अश्लील और आधारहीन है. आपने एक सामाजिक कार्यकर्ता को वेश्या की तरह प्रस्तुत किया है. किस परवार को यह अच्छा लगेगा? आपने उन्हें एक वैम्प और लेडी डॉन बना दिया'.

समाज से छिप रहा परिवार

वकील का कहना है कि इस फिल्म की वजह से परिवार को समाज से छिपना पड़ रहा है. उन्हें अपना घर शिफ्ट करना पड़ रहा है. वकीन ने बताया कि 'परिवार से कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वाकई गंगूबाई वाकई एक प्रॉस्टिट्यूट थीं'? वकील ने कानून कदम को लेकर बताया कि संजय लीला भंसाली और माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के लेखक हुसैन जैदी को नोटिस भेजा है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें- Gangubai Kathiawadi का पहला गाना 'ढोलीड़ा' आउट, आलिया भट्ट के इंटेंस लुक ने किया इंप्रेस

'फिल्ममेकर्स पैसों के लिए कर रहे बदनाम'

इस मामले पर गंगूबाई की नातिन भारती ने कहा कि फिल्ममेकर्स पैसों के लिए उनके परिवार को बदनाम करने पर तुले हैं और फिल्म के लिए परिवार की सहमति भी नहीं ली गई है और ना ही किसी लेखक ने उन पर लिखने के लिए इजाजत ली.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement