Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Akshay Kumar के नाम पर ठगी, ऑनलाइन इकट्ठे किए लाखों रुपए

दावा किया जा रहा था कि एक फाइव स्टार होटल में कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार आएंगे.

Akshay Kumar के नाम पर ठगी, ऑनलाइन इकट्ठे किए लाखों रुपए

बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar के नाम पर लोगों से पैसे ठगे गए. एक प्रोडक्शन हाउस ने पूरे शहर में अवॉर्ड समारोह का प्रचार किया. कहा गया कि इस समारोह में अक्षय कुमार अवॉर्ड देने के लिए आएंगे और उनके नाम पर लोगों से 15 से 50 हजार रुपए ऑनलाइन जमा कराने की बात कही गई.

खबर पूरे शहर में फैल चुकी थी. दावा किया जा रहा था कि यह कार्यक्रम फाइव स्टार होटल में होगा. इस कार्यक्रम में अक्षय आएंगे और होटल, पर्यटन, रेस्टोरेंट और बार इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे लोगों को सम्मानित करेंगे. इसी शहर के एक दूसरे प्रोडक्शन हाउस के मालिक डॉ. विपिन अग्निहोत्री का कहना है कि अवॉर्ड के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ऑनलाइन वसूल लिए गए. किसी को होटल ताज तो किसी को हयात या अन्य होटल में कार्यक्रम की जानकारी दी गई. इसके बाद कोविड का हवाला देकर कार्यक्रम फरवरी तक टाल दिया गया.

जब यह खबर सोशल मीडिया तक पहुंची तो अक्षय कुमार के कानों में भी पड़ी तब कहीं जाकर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया और इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ. अक्षय ने ट्वीट कर इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात को गलत बताया. उन्होंने लिखा कि मैं लखनऊ आना पसंद करूंगा लेकिन यह खबर पूरी तरह झूठी है.

ये भी पढ़ें:

Holi पर आएगी Akshay kumar की bachchan pandey, रिलीज हुआ नया पोस्टर

Bachchan Pandey के सेट पर लगी आग, Akshay Kumar और Kriti Sanon थे मौजूद

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement