Advertisement

Aditya Pancholi ने होटल में बुलाकर पीटा- गालियां दीं, मशहूर निर्देशक ने लगाए गंभीर आरोप

Aditya Pancholi पर निर्देशक Sam Fernandes ने बदसलूकी के आरोप लगाए हैं जिसके बाद अभिनेता ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

Latest News
Aditya Pancholi ने होटल में बुलाकर पीटा- गालियां दीं, मशहूर निर्देशक ने लगाए गंभीर आरोप

Aditya Pancholi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) से जुड़े कई विवाद सुर्खियों में रहे हैं. अब हाल ही में एक बार फिर से वो कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गए हैं. उन पर एक जाने- माने फिल्म प्रोड्यूसर सैम फर्नांडिस (Sam Fernandes) ने गाली देने, बदतमीजी करने, धमकाने और हमला करने के आरोप लगाए हैं. सैम का कहना है कि आदित्य ने उन्हें होटल के कमरे में बुलाकर बदसलूकी की है. वहीं, इस मामले में जब सैम ने शिकायत दर्ज की तो आदित्य पंचोली ने भी क्रॉस कंप्लेंट दायर की है. यह पूरा विवाद आदित्य के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) से जुड़ा हुआ है.

निर्देशक ने लगाए आरोप

आदित्य पंचोली और सैम सैम फर्नांडिस की मुलाकात एक होटल के कमरे में हुई थी जोकि आदित्य के बेटे सूरज की एक फिल्म को लेकर थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोई भी सूरज की फिल्म पर पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं था. यह बात जब सैम ने आदित्य को बताई तो उन्होंने जुहू के एक होटल में सैम को मिलने के लिए बुलाया. सैम का आरोप है कि होटल के कमरे में बुलाकर आदित्य ने उन्हें धमकाया और कहा कि ये फिल्म उन्हें सिर्फ सूरज के साथ ही बनानी होगी और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. आदित्य ने धमकाने के साथ-साथ मारपीट की और गालियां भी दीं.

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'मेरा देश भारत' को बदलना चाहते थे शाहरुख खान, बोले- आजादी के लिए मेरा परिवार भी लड़ा 

ये भी पढ़ें- जब Hizab पर एक्ट्रेस सना खान ने खुलकर की बात, धर्म के लिए छोड़ा था शोबिज

आदित्य ने साधी चुप्पी

सैम का कहना है कि उस दौरान आदित्य शराब के नशे में धुत थे. इस पूले मामले पर आदित्य पंचोली ने फिलहाल बात करने के इनकार कर दिया है. आदित्य पंचोली का कहना है कि वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद वो सारा मामला कोर्ट में ही निपटाएंगे. बता दें कि इससे पहले भी आदित्य अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उनके खिलाफ एक बार शिकायत दर्ज करवाई थी.
 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement