Advertisement

फिल्म प्रोड्यूसर ज़ीनत कुरैशी दिल्ली में फेलिसिटेशन अवॉर्ड से नवाज़ा गया

इंडिया जामियातुल कुरैश ने अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में शताब्दी समारोह का आयोजन किया. इसी अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर ज़ीनत कुरैशी (Zeenat Kureshi) को विशेष रूप से फेलिसिटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

फिल्म प्रोड्यूसर ज़ीनत कुरैशी दिल्ली में फेलिसिटेशन अवॉर्ड से नवाज़ा गया

 फिल्म प्रोड्यूसर ज़ीनत कुरैशी दिल्ली में हुईं सम्मानित
 

Add DNA as a Preferred Source

ज़ीनत कुरैशी भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो अपने रचनात्मक कार्यों के ज़रिए युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों को सिनेमा के माध्यम से उजागर करती हैं. उन्होंने अपने प्रोडक्शन के जरिए न सिर्फ मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि सिनेमा को समाज के सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम भी बनाया है. 

 ज़ीनत कुरैशी ने कहा, मैं उस मिट्टी की बेटी हूं...

'यह मेरे लिए गर्व और भावनाओं का क्षण है कि मैं उस मिट्टी की बेटी हूं जिसने मुझे संस्कार और संघर्ष दोनों सिखाए. यह सम्मान मैं युवा पीढ़ी को समर्पित करती हूं, जो हमारे देश का भविष्य है.'

फिल्म जगत में योगदान और उपलब्धियां 

हाल ही में ज़ीनत कुरैशी (Zeenat Kureshi) ने ‘औकात (2025)’ नामक म्यूज़िक वीडियो का निर्माण किया, जिसने रिलीज़ के बाद एक मिलियन से अधिक व्यूज़ हासिल किए. इस वीडियो में मशहूर सिंगर शंकर सहानी ने आवाज़ दी है और इसे युवाओं के आत्मसम्मान और संघर्ष की थीम पर बनाया गया है. 

फिल्म निर्माण के अलावा ज़ीनत कुरैशी ने मनोरंजन जगत में दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है. उन्होंने ‘Unfold with Zeenat’ नामक एक टॉक शो भी होस्ट किया है. इसमें ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की इंस्पायर करने वाली इनसाइट्स शेयर की जाती हैं. 

फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ-साथ ज़ीनत कुरैशी गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) में अरब देशों की ट्रेड कमिश्नर के रूप में भी कार्यरत हैं. इस प्रतिष्ठित पद पर पहुँचने वाली वे भारत की पहली महिला हैं. यह संगठन भारत और गल्फ कंट्रीज- बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का कार्य करता है. 

यूपी से वैश्विक मंच तक 

यूपी के बुढ़ाना स्थित शापुर पल्दी जैसे छोटे से गांव से निकलकर ज़ीनत कुरैशी ने मनोरंजन जगत और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement