Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

OTT Top 10 में FIFA 2026 का जलवा! फिल्मों और वेब सीरीज को पछाड़ ZEE5 पर बना नंबर-1, देखें आखिरी तक लिस्ट में कौन-कौन?

OTT Top 10 List: ओटीटी की नई ऑरमैक्स लिस्ट में FIFA World Cup 2026 ने धूम मचा दी है! फिल्मों और वेब सीरीज को पछाड़कर यह बना नंबर-1. देखें टॉप 10 में कौन से शोज रहे शामिल.

Latest News
OTT Top 10 में FIFA 2026 का जलवा! फिल्मों और वेब सीरीज को पछाड़ ZEE5 पर बना नंबर-1, देखें आखिरी तक लिस्ट में कौन-कौन?

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source

FIFA World Cup 20206 on OTT Trend: ओटीटी प्लेटफॉर्म अब केवल फिल्मों और वेब सीरीज का अड्डा नहीं रह गए हैं. दर्शकों की बदलती पसंद को देखते हुए, मनोरंजन की दुनिया में अब स्पोर्ट्स और रियलिटी शोज का बोलबाला है. हाल ही में 'ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू' द्वारा जारी 6 से 12 जुलाई की रिपोर्ट  यह साबित कर दिया है कि व्यूअरशिप के मामले में अब स्पोर्ट्स इवेंट्स मनोरंजन के अन्य साधनों पर भारी पड़ रहे हैं.

FIFA 2026 ने किया ओटीटी पर राज

इस सप्ताह की सबसे बड़ी खबर यह है कि FIFA World Cup 2026 ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है. ZEE5 पर प्रसारित हो रहे इस फुटबॉल महाकुंभ ने 11.3 मिलियन दर्शकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. इसने न केवल लोकप्रिय वेब सीरीज को पीछे छोड़ा, बल्कि यह भी साबित किया कि भारतीय दर्शक अब बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स को ओटीटी पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू रिपोर्ट: ओटीटी टॉप 10 की सूची

इस लिस्ट में खेल, कॉमेडी, ड्रामा और रियलिटी शोज की अद्भुत वैरायटी देखने को मिली है. यहां देखें टॉप 10 की पूरी सूची-

रैंक कंटेंट का नाम प्लेटफॉर्म दर्शक (मिलियन में)
1 FIFA World Cup 2026 ZEE5 11.3
2 Pritam and Pedro JioHotstar 10.2
3 IND vs ENG क्रिकेट सीरीज JioHotstar 10.0
4 India's Got Latent S2 YouTube/Netflix 4.9
5 Laughter Chefs S3 JioHotstar 4.8
6 तारक मेहता का उल्टा चश्मा YouTube/Sony LIV,4. 4.7
7 Lock Upp Netflix 3.6
8 ठुकरा के मेरा प्यार S2 JioHotstar 3.4
9 Ikka Netflix 3.1
10 अनुपमा JioHotstar 3.0

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का बदलता स्वरूप

ऑरमैक्स मीडिया की यह रिपोर्ट साफ दर्शाती है कि जियो हॉटस्टार इस सप्ताह सबसे प्रभावशाली प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है. टॉप 10 में शामिल कंटेंट की विविधता यह बताती है कि दर्शक अब बोरिंग कंटेंट के बजाय लाइव स्पोर्ट्स, कॉमेडी और टीवी के डेली सोप्स का मिश्रण देखना पसंद कर रहे हैं.
जहां एक ओर फुटबॉल और क्रिकेट की दीवानगी ने ओटीटी की व्यूअरशिप को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाया है, वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'अनुपमा' जैसे शो आज भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement