Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Fardeen Khan: ड्रग्स की वजह से बर्बाद हुआ था करियर, कभी कहलाते थे चॉकलेटी बॉय

फिल्मी परिवार से होने की वजह से फरदीन बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया के सपने देखते थे. उन्होंने जैसे ही पढ़ाई पूरी की फिल्मी दुनिया की तरफ रुख कर लिया.

Fardeen Khan: ड्रग्स की वजह से बर्बाद हुआ था करियर, कभी कहलाते थे चॉकलेटी बॉय

Fardeen khan birthday special

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक जमाने में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रहे फरदीन खान 8 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फिल्म प्रेम अगन से सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री करने वाले Fardeen Khan ने शुरुआत से ही लड़कियों के बीच खासी पॉपुलैरिटी पा ली थी लेकिन महज कुछ ही फिल्मों के बाद फरदीन फिल्मों से गायब होते गए. फरदीन के करियर की गाड़ी पर अचानक ही ब्रेक लग गया. कहा जाता है कि फिल्मों में काम करते हुए फरदीन को नशे की लत लग गई और इसी वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया. 

फिल्मी परिवार से होने की वजह से फरदीन बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया के सपने देखते थे. उन्होंने जैसे ही पढ़ाई पूरी की फिल्मी दुनिया की तरफ रुख कर लिया. फरदीन को उनका पहला ब्रेक पिता फिरोज खान ने ही दिया. उनके फिल्मी करियर की शुरुआती चार फिल्में तो हिट रहीं लेकिन कुछ ही दिनों में उनका करियर ढलान पर आ गया. राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में फरदीन और उर्मिला मातोंडकर की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया. दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने भी फरीदन की तुलना उनके पिता फिरोज खान से करनी शुरू कर दी थी.

Fardeen khan birthday

कोकीन कांड में आया नाम
 
साल 2001 में जिस वक्त फरदीन बॉलीवुड में नाम बना रहे थे और शौहरत की बुलंदियों पर थे उसी समय वह कोकीन कांड में फंस गए. इस केस में उनकी गिरफ्तारी भी हुई. गिरफ्तारी के बाद निर्माता-निर्देशकों ने उन्हें फिल्मों में लेने से पीछे हटने लगे और धीरे-धीरे उनका करियर खत्म हो गया.

वजन को लेकर हुए ट्रोल

लंबे समय तक सोशल मीडिया और सुर्खियों से गायब रहने वाले फरदीन खान जब अचानक बदले अवतार में दिखे तो सब हैरान रह गए. उनका वजन काफी बढ़ चुका था और उन्हें पहचान पाना मुश्किल था. हालांकि इसके कुछ समय बाद फरदीन ने अपनी कड़ी मेहनत से करीब 20 किलो वजन घटाया और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. फरदीन के ट्रांसफॉरेमेंशन ने फैन्स में उनकी वापसी की उम्मीद जगा दी थी. आशा करते हैं कि वह कोई प्रोजेक्ट साइन करेंगे और सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे.

Fardeen khan birthday

 

ये भी पढ़ें:

1- Hrithik Roshan ने इस गाने के लिए बदले थे 12 जोडी जूते

2- पुष्पा स्टार Allu Arjun से लेकर ऋतिक रोशन तक, करोड़ों के Private Jet के मालिक हैं ये स्टार्स

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement