Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Fame Game Twitter Review: माधुरी दीक्षित की सीरीज का क्लाइमैक्स देख उछल पड़े लोग, मिले ऐसे रिएक्शन

Madhuri Dixit की वेब सीरीज The Fame Game वेब सीरीज देखने के बाद कई लोग सोशल मीडिया पर Review देते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
The Fame Game Twitter Review: माधुरी दीक्षित की सीरीज का क्लाइमैक्स देख उछल पड़े लोग, मिले ऐसे रिएक्शन

द फेम गेम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज 'द फेम गेम' (The Fame Game Twitter Review) रिलीज हो चुकी है और कई लोगों ने इसे देख भी लिया है. इसके साथ ही सीरीज देखने को बाद कई लोग सोशल मीडिया पर अपने रिव्यूज शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों को सीरीज की कई बातें पसंद आईं तो कई लोगों ने इसकी निगेटिव बातें भी शेयर की हैं. वहीं, ट्विटर पर मिल रहे रिव्यूज देखें तो ज्यादातर लोगों ने सीरीज के क्लाइमैक्स (Climax) को लेकर बात की है. उन्होंने बताया है कि वो इसका क्लाइमैक्स देखकर एक्साइटमेंट से उछल पड़े हैं.

सीरीज का क्लाइमैक्स

'द फेम गेम' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक सीरीज है जिससे दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने डेब्यू किया है. इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि किस तरह भारत की सबसे मशहूर एक्ट्रेस अचानक गायब हो जाती हैं. उस एक्ट्रेस तलाश के दौरान उसकी पर्सनल जिंदगी और परिवार से जुड़ी दर्दनाक सच्चाई सामने आती है. सीरीज धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है और कई बार आपको लगता है कि आगे जो होने वाला है वो काफी हद तक आपको पता है लेकिन अचानक से कुछ ऐसा रिवील हो जाता है जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. शायद सीरीज की यही बात फैंस को भा गई है.

 

The Fame Game Review

 

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

माधुरी दीक्षित स्टारर सीरीज 'द फेम गेम' को लेकर ट्विटर पर मिल रहे रिव्यूज को देखें तो कई लोगों ने इसके क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा- 'रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स', दूसरे यूजर ने लिखा- 'क्लाइमैक्स देखकर मैं उछल गया, मैं उठकर एक्साइमेंट से तोड़ फोड़ मचा देना चाहता था'. वहीं, सभी ने माधुरी दीक्षित की जमकर तारीफें की हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इस सीरीज सबूत है कि माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा की आखिरी फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement