Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Fact Check: क्या वाकई सामने आई Priyanka और Nick की बेटी की पहली तस्वीर?

Priyanka Chopra और Nick Jonas की बेटी की पहली झलक सामने आने का दावा किया जा रहा है.

Fact Check: क्या वाकई सामने आई Priyanka और Nick की बेटी की पहली तस्वीर?

Priyanka Chopra, Nick Jonas

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ पहली बार पेरेंट्स बनने की खुशी साझा की है. प्रियंका और निक के पहले बच्चे का जन्म सरोगेसी की मदद से हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनके घर बेटी आई है. वहीं, अब इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका और निक की बेटी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. दोनों की बेबी के संग फोटोज भी वायरल हो रही हैं. बता दें कि ये तस्वीरें प्रियंका-निक की बेटी की नहीं हैं, जानिए क्या है इन वायरल फोटोज की सच्चाई?

पुरानी हैं तस्वीरें

दरअसल, प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों एक बच्ची को गोद लिए नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक की बेटी की फोटोज हैं लेकिन इन फोटोज की सच्चाई कुछ और ही है. तस्वीरों में नजर आ रही ये बच्ची असल में प्रियंका चोपड़ा की भतीजी कृष्णा है जिसे निक भी खूब प्यार करते हैं. प्रियंका और निक दोनों ही कृष्णा के साथ फोटोज शेयर कर चुके हैं और वायरल हो रही ये तस्वीरें 2018 में ली गई थीं.

ये भी पढ़ें- प्रीमच्योर है Priyanka Chopra और Nick Jonas का पहला बेबी: रिपोर्ट

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

इस अंदाज में दी थी खुशखबरी

बता दें कि प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने घर खुशखबरी आने की बात शेयर की थी. उन्होंने लिखा था कि 'हमें बहुत खुशी हो रही है इस बात की पुष्टि करते हुए कि हमारे घर सरोगेसी के जरिए एक नन्हा मेहमान आया है. हम सभी से सम्मान के साथ निवेदन करते हैं कि इस स्पेशल मौके पर हमें प्राइवेसी दें क्योंकि हमें परिवार पर फोकस करना है. बहुत बहुत शुक्रिया'.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement