Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Dadasaheb Phalke Award 2021: एरिका फर्नांडिस को मिला बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड, ऐसे मनाया जश्न

Erica Fernandes ने Dadasaheb Phalke Award के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है.

Latest News
Dadasaheb Phalke Award 2021: एरिका फर्नांडिस को मिला बेस्ट टीवी एक्ट्रेस का अवॉर्ड, ऐसे मनाया जश्न

Erica Fernandes

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) को भारतीय टीवी पर बेस्ट एक्ट्रेस 2021 के लिए दादासाहब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award 2021) से नवाजा गया है. ये सम्मान उन्हें शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 2' (Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 2) के लिए मिला है. उन्होंने इस शओ में 'सोनाक्षी' का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था. एरिका दादासाहब फाल्के अवॉर्ड पाकर फूली नहीं समा रही हैं. उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इतने बड़े एचीवमेंट का जश्न उन्होंने कैसे मनाया है.

'मेरे लिए बड़ी बात'

एरिका फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो ब्लैक रंग की ड्रेस पहने हुए और हाथ में टीवी कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड थामे दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें दिख रहा है ति इस सम्मान के बाद एरिका ने किस तरह सेलीब्रेट किया है. उन्होंने अपने करीबियों के साथ मिलकर केक काटा और पार्टी की है. इन तस्वीरों के साथ एरिका कैप्शन में अपनी खुशी बयां की है. एरिका ने लिखा- 'मेरे लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलना सम्मान की बात है. सोनाक्षी किरदार को सटीक आकार देने के लिए मैंने अपना दिल और आत्मा लगा दिया था. इसमें मुझे डायरेक्टर और को-एक्टर भी साथ मिला'.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erica J Fernandes (@iam_ejf)

 

ये भी पढ़ें- KGF 2 से भिड़ेंगे शाहिद कपूर, जानें- कब रिलीज होंगी दो मोस्ट अवेडेट फिल्में

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant ने बताई पति रितेश से अलग होने की वजह, बिग बॉस के एक कॉन्ट्रैक्ट पर किया खुलासा

फैंस को कहा शुक्रिया

उन्होंने आगे लिखा- 'जब मैं बच्ची थी, तो किसी ने मुझे कहा था कि एक दिन कोई तुम्हें वो प्लेटफॉर्म देगा जिस पर तुम अपने टैलेंट को दिखा पाओगी. आप क्या करते हो ये आपकी हाथों में होता है. कोई तुम्हें बना या बिगाड़ नहीं सकता. ये आपके ऊपर है कि आप इसके लिए कैसे काम करते हैं और खुद का निर्माण करते हैं'. इसके आगे उन्होंने परिवार, दोस्तों और फैंस को शुक्रिया कहते हुए जाहिर किया है कि वो सभी की कितनी आभारी हैं.
 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement