एंटरटेनमेंट
लोगों को लंबे समय से इंतजार था कि नया आयरन मैन कौन होगा. शायद इसी वजह से उन्होंने ऐसी नजरें गड़ाईं कि पता लगा ही लिया कि आखिर नया आयरन मैन है कौन?
डीएनए हिंदी: Doctor Strange in the Multiverse of Madness का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैन्स ने इसका पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है. मार्वल स्टूडियो के फैन्स ने इसे इतने ध्यान से देखा कि उन्होंने इसमें टॉम क्रूज को ढूंढ निकाला.
फैन्स का दावा है कि ट्रेलर में आयरन मैन की झलक देखी. उनका कहना है कि इस सुपर हीरो फिल्म में Tom Cruise आयरम मैन बने हैं. इससे पहले यह रोल रॉबर्ट डाउनी जूनियर करते आए हैं. लोगों को लंबे समय से इंतजार था कि नया आयरन मैन कौन होगा. शायद इसी वजह से उन्होंने ऐसी नजरें गड़ाईं कि पता लगा ही लिया कि आखिर नया आयरन मैन है कौन?
सोशल मीडिया पर ट्रेलर के कई स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं जिनमें आयरन मैन की एक केवल एक झलक दिखाई जा रही है. फैन्स ने इसी एक झलक से अंदाजा लगाया है कि टॉम क्रूज आयरन मैन बनने वाले हैं. बता दें कि Avengers: Endgame में आयरन मैन की मौत हो गई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि किस ट्विस्ट या कहानी के साथ इस किरदार की दोबारा वापसी होगी. यह फिल्म 6 मई को रिलीज होने वाली है.
Wasn’t so sure but man I really do see a Tony Stark beard here now😳 Tom Cruise Superior IRON MAN!? #DoctorStrange2 pic.twitter.com/RGjw0Rzszm
— Cris Parker (@3CFilmss) February 14, 2022
Capitana Carter, Iron Man de Tom Cruise, Strange Zombie... Y decían que What if...? No era canon y solo era relleno 🤭🤭🤭 pic.twitter.com/AG3PKlJO8y
— Miguel Botiva (@Boty1312) February 14, 2022
I reckon this is Tom Cruise as a ‘Superior Iron Man’ variant and member of Professor X’s Illuminati that Doctor Strange is being taken to for trial. Notice those are iron man/ultron-esque robots 🤔#DoctorStrange #MultiverseOfMadness #DoctorStrange2 pic.twitter.com/ySa1RHnnYN
— Dainéil Ó Corra (@ua_Corra) February 14, 2022
ये भी पढ़ें:
1- Hrithik Roshan की एक्स वाइफ ने की 'गर्लफ्रेंड' Saba Azad की तारीफ
2- पहली कमाई से छोटी कार खरीदी तो भिखारी ने उड़ाया था Randhir Kapoor का मजाक