Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Doctor Strange 2 आज हो गई रिलीज, रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के बाद अब 'स्पाइडर-मैन' पर निशाना?

Doctor Strange Multiverse Of Madness आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले ही दिन फिल्म के धमाकेदार कमाई के आसार नजर आ रहे हैं.

Latest News
Doctor Strange 2 आज हो गई रिलीज, रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के बाद अब 'स्पाइडर-मैन' पर निशाना?

डॉक्टर स्ट्रेंज 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मार्वेल की फिल्मों का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिलता है. वहीं, हाल ही में मार्वेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' (Doctor Strange 2) रिलीज हो गई है. 'डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' (Doctor Strange in the Multiverse of Madness) 6 मई को सिनेमाघरों में आ गई है. बेनेडिक्ट कंबरबैच (Benedict Cumberbatch) और एलिजाबेथ ओल्सन (Elizabeth Olsen) स्टारर 'इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी. वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन के दौरान दावा किया गया है कि ये 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2', 'स्पाइडरमैन' को भी मात दे सकती है.

एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड

'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' की भारत में भी इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है कि इसने रिलीज के महीने भर पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 20 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इस आंकड़े से जाहिर है कि भारतीय फैंस में फिल्म को लेकर दीवानगी किस कदर है. दिलचस्प बात ये भी है कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' को तगड़ी मात दी थी. स्पाइडर-मैन नो वे होम' एडवांस बुकिंग के जरिए 15 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी.

ये भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha को कॉन्डम बेचने पर ट्रोल करने लगे लोग, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिया शानदार जवाब

ये भी पढ़ें-  Shahid Kapoor की फिल्म फ्लॉप होने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द, Pushpa- KGF 2 पर कही ये बात

पहले दिन इन फिल्मों को देगी मात?

वहीं, ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' ने भारत में पहले दिन 32.67 करोड़ नेट और अपने पहले हफ्ते में 108.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जहां ‘एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर’ ने अपने पहले दिन 31.30 करोड़ नेट और हफ्ते भर में 94.30 करोड़ की कमाई की थी. अब 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' की एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को मात दे सकती है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement