एंटरटेनमेंट
Detective Boomrah की कास्ट ने DNA हिंदी के साथ xclusive Interview में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.
डीएनए हिंदी: इन दिनों ओटीटी प्लैटफॉर्म पर एक के बाद एक कई दिलचस्प सीरीज रिलीज हो रही हैं. वहीं, अब इस लिस्ट में एक्टर-फिल्ममेकर सुधांशु राय की अपकमिंग सीरीज 'डिटेक्टिव बुमराह' भी शामिल हो गई है. इस सीरीज में बतौर डिटेक्टिव नजर आ रहे सुधांशु राय ने एक्टर शोभित सुजय और एक्ट्रेस मनीषा शर्मा संग DNA हिंदी के साथ Exclusive Interview के दौरान सीरीज से जुड़ी कई खास बातें शेयर की हैं. बातचीत के दौरान तीनों स्टार्स का दिलचस्प और कैंडिड अंदाज भी देखने को मिला. इससे पहले सुधांशु अपनी शॉर्टफिल्म 'चायपत्ती' के जरिए फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं.
बताई किरदार की खासियत
सुधांशु ने 'डिटेक्टिव बुमराह' में एक मिसिंग मैन की मिस्ट्री सुलझाते नजर आएंगे. इस सीरीज में शोभित और मनीषा दोनों ही छोटे-छोटे लेकिन अहम किरदारों में आएंगे. इस सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सुधांशु ने बताया कि इस रोल को उन्होंने एक भारतीय टच दिया है, ये डिटेक्टिव बाकियों से काफी अलग नजर आने वाला है. वहीं, उन्होंने बताया कि सीरीज में एक्शन के साथ-साथ सितार म्यूजिक का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. बता दें कि इस सीरीज में बतौर एक्ट्रेस नजर आ रहीं मनीषा शर्मा प्रोफेशनल सितारिस्ट भी हैं.
ये भी पढ़ें- Sridevi ने पीठ पर सिंदूर से लिखवाया पति का नाम, Viral हुई यह अनदेखी तस्वीर
आखें और इरफान खान कनेक्शन
वहीं, इस सीरीज में एक छोटा लेकिन दिलचस्प रोल निभा रहे शोभित सुजय एक जर्नलिस्ट भी रह चुके हैं. वो अपने एक्टिंग करियर को लेकर बात करते हुए बताते हैं कि किस तरह उन्हें आंखों के लिए कॉम्प्लीमेंट मिलते हैं. कई लोगों ने शोभित से कहा कि उनकी आखें काफी एक्सप्रेसिव हैं और कईयों ने तो शोभित को इरफान खान का डुप्लीकेट भी बता डाला. बता दें कि शोभित और सुधांशु 'डिटेक्टिव बुमराह' से पहले हॉरर शॉर्ट फिल्म 'चायपत्ती' में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे.