Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Luv Ranjan ने गर्लफ्रेंड Alisha Vaid से कर ली शादी, आगरा में पहुंचे बॉलीवुड के नामी सितारे

Luv Ranjan और Alisha Vaid की शादी का वेन्यू बेहद खास रहा जिसमें Tajmahal का नजारा दिखाई दिया.

Latest News
Luv Ranjan ने गर्लफ्रेंड Alisha Vaid से कर ली शादी, आगरा में पहुंचे बॉलीवुड के नामी सितारे

Luv Ranjan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक शादियों का दौर चल रहा है. बीते दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी रचा कर ली है और अब मशहूर फिल्मेकर लव रंजन (Luv Ranjan) भी शादी के बंधन में बंध गए हैं. लव रंजन ने अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड अलीशा वैद्य (Alisha Vaid) संग सात फेरे लिए हैं. दोनों की ये आलीशान वेडिंग सेरेमनी आगरा में आयोजित की गई थी जिसमें कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

शादी से जुड़ी डिटेल

लव रंजन और अलीशा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और फाइनली उन्होंने वीकेंड पर आगरा में जाकर शादी करने का फैसला किया. 'प्यार का पंचनामा डायरेक्टर' लव रंजन ने शादी का वेन्यू एक अलीशान होटल रखा था जिससे ताजमहल का नजारा भी साफ नजर आता था. इस वेडिंग ईवेंट को कई बॉलीवुड सितारे अटेंड करने पहुंचे थे. गेस्ट लिस्ट में अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह और वरुण शर्मा जैसे सेलेब्रिटीज शामिल थे.

 

 

 

ये भी पढ़ें- Video: शादी में ऋतिक रोशन के साथ जमकर नाचे फरहान अख्तर

ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर Afsana Khan की शादी की तस्वीरें वायरल, फैन्स को पसंद आई जोड़ी

दो दिन चली शादी की रस्में

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्टर्स समेत फिल्ममेकर दिनेश विजन और भूषण कुमार ने भी शादी अटेंड की. लव और अलीशा की शादी का ये ईवेंट दो दिन चला. पहले दिन प्रीवेडिंग रस्में हुईं और दूसरे दिन सात फेरे. दोनों की शादी से जुड़े सारे आउटफिट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे. हालांकि, अभी तक लव और अलीशा की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement