Advertisement

बेटे को सीने से लगाए दिखीं Dia Mirza, वीडियो देखकर लोग बोले- डरी-सहमी क्यों हैं?

Dia Mirza का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बेटे अव्यान के साथ दिखाई दे रही हैं.

Latest News
बेटे को सीने से लगाए दिखीं Dia Mirza, वीडियो देखकर लोग बोले- डरी-सहमी क्यों हैं?

Dia Mirza

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. उन्होंने 14 मई 2021 के बेटे अव्यान को जन्म दिया था जिसके बाद से वो उसकी देखरेख में ही बिजी हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटे पहली तस्वीर दिखाई थी. वहीं, अब हाल ही में उन्हें पपराजी ने अव्यान के साथ स्पॉट किया है. इस दौरान दीया अपने बेटे को सीने से लगाए दिखाई दीं. उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को हाथ से कवर भी किया हुआ था. दीया को ऐसा करते देख कई लोग ये सवाल पूछते दिखे कि वो आखिर इतनी डरी सहमी क्यों हैं?

वायरल हुआ वीडियो-

दरअसल, दीया मिर्जा को हाल ही में पपराजी ने फूड हॉल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया. इस दौरान दीया अपने बेटे अव्यान को सीने से लगाए हुए कार की तरफ जाती दिखाई दीं. वहीं, जब पपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगे तो अव्यान को कैमरा फ्लैश से बचाने के लिए दीया ने हाथ से उसके चेहरे तो ढ़क दिया और डरते-डरते आगे बढ़ती दिखाई थीं. दीया ने सभी को तस्वीरें लेने से भी मना कर दिया. यहां देखें वायरल हो रहा दीया मिर्जा का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Rani Mukherji ने पति संग आइसक्रीम खाकर मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें 

ये भी पढ़ें- VIDEO: ब्रेकअप के बाद भी बरकरार है प्यार? सुष्मिता को सड़क पर प्रोटेक्ट करते दिखे रोहमन शॉल

फैंस पूछ रहे सवाल

दीया के इस वीडियो को देखकर कई लोग ये पूछते नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस इतनी डरी-सहमी क्यों नजर आ रही हैं? दीया ने अपने बेटे अव्यान की पहली तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में अव्यान के क्यूट चेहरे पर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया था. बता दें कि दीया ने 2021 की शुरुआत में वैभव रेखी से शादी की थी. जिसके बाद उन्होंने उसी साल मई महीने में बेटे अव्यान को जन्म दिया था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement