Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

धर्मेंद्र ने Holi पर दिखाई अपनी 62 साल पुरानी FIAT कार की झलक, पहाड़ों पर चलाकर दिखाई ताकत

बॉलीवुड एक्टर Dharmendra ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शानदार कार फ्लॉन्ट की है.

Latest News
धर्मेंद्र ने Holi पर दिखाई अपनी 62 साल पुरानी FIAT कार की झलक, पहाड़ों पर चलाकर दिखाई ताकत

Dharmendra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर धर्मेंद्र अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने सोशल अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में अपनी 62 साल पुरानी एक लक्जरी कार फ्लॉन्ट की है. इस कार का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र ने अपनी इस कार की खासियत भी वीडियो में बयां की है और इसे पहाड़ी रास्ते पर चला कर दिखाया है.

वायरल हुआ वीडियो

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में एक कार पहाड़ों क बीच एक कच्ची और ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलती हुई दिखाई देती है. इस कार को धर्मेंद्र चलाते दिखाई दे रही हैं. वहीं, वीडियो के आखिरी में धर्मेंद्र कार के बगल में खड़े होकर बताते हैं कि यह उनकी पुरानी फिएट कार है. धर्मेंद्र बताते हैं कि ये कार उन्होंने 1960 में खरीदी थी. यहां देखें वायरल हो रहा धर्म्रेंद की फिएट कार का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- RRR की रिलीज से पहले बढ़ेंगी टिकट की कीमतें, जानें- क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें- डिलिवरी बॉय के किरदार में Viral हो रही है kapil Sharma की यह Photo, क्या आपने पहचाना?

'मेरा सबसे प्यारा'

धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह मेरा सबसे प्यारा, मेरा पहला FAIT. मैंने इसे 1960 में खरीदा था. आज मैंने इसे पहाड़ी के उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलाया. हैप्पी होली. लव यू ऑल'. धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कई लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में इस कार की कीमत के लेकर भी सवाल किया है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement