Advertisement

आप पागल तो नहीं हो गए? ट्रोल के इस सवाल पर अभिनेता Dharmendra ने दिया शानदार जवाब

अभिनेता Dharmendra के लेटेस्ट पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो अभिनेता ने भी शानदार अंदाज में जवाब दे दिया.

आप पागल तो नहीं हो गए? ट्रोल के इस सवाल पर अभिनेता Dharmendra ने दिया शानदार जवाब

धर्मेंद्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अकसर क्यूट रिप्लाई देने को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड के 'ही-मैन' ट्रोल्स (Troll) को संभालना भी जानते हैं. हाल ही में उन्होंने एक शख्स के टेढ़े सवाल का ऐसा शानदार जवाब दिया कि ट्रोल करने वालों की बोलती बंद हो गई. इस शख्स ने धर्मेंद्र के पोस्ट पर पूछा था कि 'आप पागल तो नहीं हो गए'?

लोगों को पसंद आया अंदाज

दरअसल, ट्विटर पर धर्मेंद्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि 'मैं आपको सलाम करता हूं नेताजी, जिंदगी है कौम की तू कौम पे लुटाए जा'. धर्मेंद्र के इस पर पोस्ट कई लोगों ने ताबड़तोड़ रिएक्शन दिए हैं. वहीं, एक शख्स मे इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'आप पागल तो नहीं हो गए'? इस सवाल पर धर्मेंद्र ने जो जवाब दिया है उसे सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें मिल रही हैं. उन्होंने लिखा- 'कोई बात नहीं अंशुमन... पागलपन से ही जिंदगी में इंकलाब आता है'. यहां देखें वायरल हो रहा धर्मेंद्र का ये जवाब-

ये भी पढ़ें- VIDEO: Mouni Roy ने कंफर्म की शादी की खबरें, जानिए वेडिंग से जुड़ी सारी डीटेल्स

 

 

आने वाली है फिल्म

बता दें कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो  धर्मेंद्र, करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो रणवीर सिंह और आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इन दिनों वो फिल्म के शूट को लेकर काफी बिजी हैं फिर भी फैंस के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement