Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

एक्टर Dhanush ने किया पत्नी Aishwaryaa Rajinikanth से तलाक का ऐलान, 18 साल पहले हुई थी शादी

धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की जानकारी दी है. ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सेपरेशन नोट पोस्ट किया है.

एक्टर Dhanush ने किया पत्नी Aishwaryaa Rajinikanth से तलाक का ऐलान, 18 साल पहले हुई थी शादी

Dhanush and aishwarya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी करने वाले धनुष ने उनसे तलाक लेने वाली पोस्ट शेयर करके सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर अपने सेपरेशन को लेकर एक नोट भी पोस्ट किया है.

धनुष ने लिखा, ' 18 साल हम दोस्त के रूप में, एक कपल के रूप में और पेरेंट्स के रूप में, एक दूसरे के सहयोगी और शुभचिंतक के रूप में साथ रहे. इस दौरान हमने एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ जाना-समझा और एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा भी. आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं. ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है.  अब हमें एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से समझने के लिए वक्त चाहिए.'साथ ही उन्होंने ये भी गुजारिश की कि  उनके इस फैसले को समझा जाए और उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें इससे डील करने दिया जाए. 

धनुष जाने-माने प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे हैं. उन्होंने सन् 2004 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं यात्रा औऱ लिंगा. कई बार पहले भी धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबर सामने आती रहीं, लेकिन इस बार यह खबर एक हकीकत के तौर पर सामने आई है. धनुष एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही डायरेक्टर, प्रोड्यूसर,डांसर और प्लेबैक सिंगर भी हैं. उन्हें 4 नेशनल अवॉर्ड समेत कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

सुपर स्टार रजनीकांत की लव स्टोरी, इंटरव्यू करने पहुंची लता को देखते ही कर दिया था प्रपोज़

Atrangi Re Review: सारा-धनुष और अक्षय की 'चकाचक' लवस्टोरी में है जबरदस्त ट्विस्ट, 'गर्दा उड़ा दिए' Anand L Rai

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement