Advertisement

तलाक के बाद काम पर वापसी, एक ही होटल में ठहरे हैं Dhanush और Aishwaryaa

खबर है कि धनुष किसी फिल्म के सिलसिले में वहां है और ऐश्वर्या एक गाने की शूटिंग के लिए वहां पहुंची हैं.

तलाक के बाद काम पर वापसी, एक ही होटल में ठहरे हैं Dhanush और Aishwaryaa

Dhanush Aishwaryaa

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इत्तेफाक भी अजीब होता है वो कुछ भी करवा सकता है. कभी किसी अनजान चेहरे से मिलवा देता तो कभी किसी ऐसे अपने से जिससे गहरा रिश्ता रहा हो. खैर अभी ये फिल्मी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसी इत्तेफाक की वजह से Rajinikanth की बेटी Aishwaryaa और उनके एक्स हसबेंड Dhanush एक ही होटल में ठहरे हुए हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दोनों इस वक्त हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म सिटी में सितारा नाम से एक होटल है. रामोजी में शूटिंग करने वाले अधिकर सितारे यहीं रुकते हैं. बस इसी वजह से धनुष और ऐश्वर्या का स्टे यहां प्लान किया गया होगा.

खबर है कि धनुष किसी फिल्म के सिलसिले में वहां है और ऐश्वर्या एक गाने की शूटिंग के लिए वहां पहुंची हैं. इस गाने को ऐश्वर्या डायरेक्ट करने वाली हैं. शूटिंग तीन दिन चलेगी और यह वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगा.

एक होटल में ठहरने की खबर तो पक्की है लेकिन ये दोनों स्टार आपस में मिले या नहीं, फोन पर बात हुई या किसी आमने-सामने को लेकर कोई अपडेट नहीं है. बता दें कि अभी 17 जनवरी को दोनों ने अपने अलग होने की खबर शेयर की थी. इस खबर ने कई लोगों का दिल तोड़ा था. 

ये भी पढ़ें:

1- तलाक के बाद कुछ इस अंदाज में 'नई शुरुआत' कर रही हैं Samantha

2- VIDEO: एक साथ दिखे तो मुंह छुपाने लगे Ibrahim Khan- Palak Tiwari, फैंस बोले- क्या माजरा है?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement