Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Dhamaal 4: 41 घंटे में बिके 43000 टिकट! क्या 'टोटल धमाल' का टूटेगा रिकॉर्ड? या बारिश से धूल जाएगी कमाई?

Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, 41 घंटे में बिके 43,000 टिकट. क्या भारी बारिश के बीच यह फिल्म 'टोटल धमाल' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? जानें बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन.

Latest News
Dhamaal 4: 41 घंटे में बिके 43000 टिकट! क्या 'टोटल धमाल' का टूटेगा रिकॉर्ड? या बारिश से धूल जाएगी कमाई?

Image Credit: IMDb

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' का चौथा भाग, 'धमाल 4', आज 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की यह फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. 7 जुलाई से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

बुकिंग का गणित और बॉक्स ऑफिस की जंग

'बुक माय शो' पर 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने इस फिल्म में रुचि दिखाई है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, महज 41 घंटों के भीतर फिल्म के 43,907 टिकट प्री-बुक हो चुके हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ब्लॉक सीटों को मिलाकर अब तक करीब ₹3.30 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है. यह शुरुआत आलिया भट्ट की हालिया फिल्म 'अल्फा' के आंकड़ों के काफी करीब है.

कहां सबसे ज्यादा क्रेज?

दर्शकों की सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे सर्किट में देखी जा रही है. इसके अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और कोलकाता जैसे शहरों में भी फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स है. हालांकि, देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश फिल्म के ऑन-साइट कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है.

क्या 'टोटल धमाल' को पीछे छोड़ पाएगी?

धमाल सीरीज का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड हमेशा से शानदार रहा है. जहां 2007 की 'धमाल' और 2011 की 'डबल धमाल' हिट रहीं, वहीं 2019 की 'टोटल धमाल' ने ₹232 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर 'सुपरहिट' का दर्जा हासिल किया था.
'धमाल 4' का बजट ₹200 करोड़ बताया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म अपने पहले दिन ₹7 से ₹9 करोड़ के बीच ओपनिंग ले सकती है. फिल्म की असली परीक्षा अब 'वर्ड ऑफ माउथ' और ऑन-साइट बुकिंग पर टिकी है.

फिल्म की कास्ट और नया ट्विस्ट

इस बार की कहानी में अजय देवगन IRS अफसर की भूमिका में हैं, साथ ही संजय मिश्रा और रवि किशन का तड़का भी फिल्म को और मजेदार बनाता है. फिल्म में समुद्री लुटेरों और अलौकिक ट्विस्ट का नया एंगल इसे पिछली फिल्मों से अलग बनाता है. 2 घंटे 23 मिनट की यह कॉमेडी फिल्म फैमिली ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचने के लिए पूरी तरह तैयार है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement