Advertisement

फर्जी है Devoleena Bhattacharjee की सगाई, क्यों किया यह सारा नाटक ?

शादियों के सीजन में किसी को एक बार भी खयाल नहीं आया कि यह खबर झूठी भी हो सकती है लेकिन हुआ वही जो किसी ने सोचा नहीं था.

फर्जी है Devoleena Bhattacharjee की सगाई, क्यों किया यह सारा नाटक ?

Devoleena fake engagement

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दो फरवरी को हर तरफ Devoleena Bhattacharjee और विशाल सिंह की सगाई की चर्चा थी. दोस्त और फैन्स बधाई दे रहे थे. हर तरफ यही बात हो रही थी कि देवोलीना ने इतने समय तक Vishal Singh से अपने रिश्ते की बात छिपाए रखी. शादियों के सीजन में किसी को एक बार भी खयाल नहीं आया कि यह खबर झूठी भी हो सकती है लेकिन हुआ वही जो किसी ने सोचा नहीं था.

जी हां देवोलीना और विशाल की सगाई झूठी थी और बस एक प्रमोशनल स्टंट थी. उन्होंने अपने एक म्यूजिक वीडियो के लिए यह सारा सगाई का माहौल बनाया. फैन्स के रिस्पॉन्स के बाद देवोलीना ने विशाल के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया और बताया कि यह सब एक म्यूजिक वीडियो के लिए हुआ. यह वीडियो Its Official नाम से आएगी. देवोलीना के इस स्टंट को कुछ लोगों ने तो मजाक में लिया वहीं कुछ फैन्स इस पर उदास हो गए.

 

मानसी नाम की एक यूजर ने लिखा, आपने सभी #Devish फैन्स का दिल तोड़ दिया. मैं बहुत खुश थी लेकिन अब थोड़ी उदास हूं. रिचा ने लिखा, सैड. विक्की आदित्य ने लिखा, मुझे पता था कि प्रैंक है यह लोग कुछ भी कर सकते हैं.

देवोलीना से पहले नेहा कक्कड़ भी कर चुकी हैं 

नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद आए अपने गाने खयाल रखेया कर की प्रमोशन के लिए बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाया था. नेहा की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि उनकी सास तक चकरा गई थीं. यह बात नेहा ने कपिल के शो पर बताई थी.

 

ये भी पढ़ें: 

1- Kaccha Badam के असली सिंगर को जानते हैं आप? जानिए मूंगफली बेचने वाले भुबन की कहानी

2- Amitabh Bachchan ने बेच दिया बच्चन परिवार का पहला घर, दिल्ली में था करोड़ों का Sopaan

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement